एक्सप्लोरर

हिमाचल मानसून सत्र में सुरक्षा में न लगे सेंध! विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दिया सख्त निर्देश

Himachal News: हिमाचल मानसून सत्र का शेड्यूल जारी हो गया है. सत्र से पहले सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक की, जहां उन्होंने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए.

Himachal Assembly Monsoon Session 2024: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. इस मानसून सत्र में कुल 10 बैठकें प्रस्तावित हैं. मानसून सत्र 9 सितंबर तक चलेगा. इससे पहले बजट सत्र 28 फरवरी को खत्म हो गया था.

नियमों के मुताबिक, सत्र छह महीने के अंतराल में करवाना जरूरी होता है. ऐसे में इस सत्र की शुरुआत 27 अगस्त से होने जा रहा है. विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.

पूर्व में बजट सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के परिसर में सुरक्षा में कमी पाई गई थी. इसका हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा संज्ञान भी लिया था.

'हर निर्देश का शक्ति से होना चाहिए पालन'
सोमवार (19 अगस्त) को हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सत्र के दौरान सदन के अंदर दिए गए निर्देशों का पूर्णतया पालन होना चाहिए. बैठक में राज्य सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहे. 

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को सदन की आंतरिक सुरक्षा और अध्यक्ष की ओर से जारी निर्देश संख्या- 140 का पूर्णतया पालन करना होगा, जिससे किसी के आदेश की अवहेलना न हो.

ऑफिसर गैलरी में सीटिंग से जुड़े सख्त निर्देश 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को इस बारे में भी सख्त हिदायत दी है कि सदस्यों को आने-जाने में किसी तरह की असुविधा न हो. इसके अलावा अधिकारी दीर्घा में प्रश्न काल के दौरान विभागों के प्रशासनिक सचिव को ही बैठने के लिए कहा गया है. 

प्रश्न कल खत्म होने के बाद भी विभाग के प्रमुख ऑफिसर ही गैलरी में बैठेंगे. इससे निचले स्तर के अधिकारी को गैलरी में बैठने की अनुमति नहीं होगी. बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में ई- प्रवेश पत्र ऑनलाइन आवेदन पर ही दिए जाएंगे. 

इसके लिए ई- विधान प्रणाली के तहत इसे ऑनलाइन ही प्रिंट किया जाएगा. पहले की तरह इस बार भी क्यूआर कोड की मदद से ही फोटो युक्त ई- प्रवेश पत्र प्रमाणित होंगे. अनुमति मिलने के बाद ही विजिटर को एंट्री दी जाएगी.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मानसून सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी. शिमला जिला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बैठक में बताया कि 500 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे. इसके अलावा 60 होमगार्ड के जवान भी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. 

इस बैठक में फैसला लिया गया है कि विधानसभा परिसर की मुख्य पार्किंग में सिर्फ मंत्रियों, विधायकों, मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ प्रशासनिक सचिवों की ही गाड़ियां पार्क होंगी. मीडिया के लिए पार्किंग गेट नंबर- 2 से 30 मीटर दूर होगी.

इसके अलावा सचिवालय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एजी ऑफिस के नजदीक चिन्हित पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध होगी. सत्र के दौरान परिसर में एंबुलेंस और डॉक्टर की भी तैनाती रहेगी. जिससे किसी ऑपात स्थिति में उनकी मदद ली जा सके.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अगले 12 घंटे बढ़ाएंगे परेशानी! भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम
CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा शिमला के डेंटल कॉलेज का नाम

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget