एक्सप्लोरर

Himachal: CPS मामले में 19 जून को होगी अगली सुनवाई, क्या असंवैधानिक है नियुक्ति?

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में आज सीपीएस मामले में सुनवाई थी. सीपीएस के आग्रह पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने यह सुनवाई टाल दी है. मामले में अगली सुनवाई 19 जून को होगी.

CPS Appointment in Himachal: हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इन नियुक्तियों को असंवैधानिक करार दिया है. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में आज इस मामले में सुनवाई थी. हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिवों के आग्रह पर उच्च न्यायालय ने सुनवाई टाल दी. मामले में अगली सुनवाई 19 जून को होगी. उच्च न्यायालय में मुख्य संसदीय सचिवों ने जवाब देने के लिए उच्च न्यायालय से एक महीने का वक्त मांगा है.

उप मुख्यमंत्री की नियुक्ति भी गलत

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पेश हुए वकील सत्यपाल जैन ने कहा कि मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति पूरी तरह असंवैधानिक है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में बनाए गए उप मुख्यमंत्री भी संविधान के खिलाफ बनाए गए हैं. सत्यपाल जैन ने कहा कि सरकार संविधान के मुताबिक चलती है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो यह भी संभव है कि आने वाले वक्त में सरकार एडिशनल मुख्यमंत्री भी बना दें. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ और सिर्फ संविधान के दायरे में ही चल सकती है. सरकार अपनी मनमर्जी नहीं चलाई जा सकती. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के सामने अपनी बात को जोर-शोर से रखेंगे.

Himachal News: जल्द दो रुपए प्रति किलो गोबर खरीदेगी हिमाचल सरकार, गारंटी नं- 10 पर काम शुरू

मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति असंवैधानिक

सत्यपाल जैन ने कहा कि इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने असम और मणिपुर राज्य में मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को असंवैधानिक करार दिया हुआ है. दोनों ही राज्यों में मुख्य संसदीय सचिवों को अपने पद से हटना पड़ा था. हिमाचल प्रदेश में भी तत्कालीन वीरभद्र सरकार के भक्त मुख्य संसदीय सचिवों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के मामले पर अध्ययन जारी

सत्यपाल जैन ने कहा कि विधानसभा की कुल सीटों के केवल 15 फ़ीसदी ही मंत्रिमंडल के सदस्य हो सकते हैं. ऐसे में सीपीएस की नियुक्ति संविधान के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि मुख्य संसदीय सचिवों को मंत्रियों के स्तर की सुविधा मिल रही है. सिर्फ और सिर्फ उन्हें नाम कैबिनेट मंत्री का नहीं दिया गया है. ऐसे में यह सरासर नियमों के खिलाफ है. सत्यपाल जैन ने कहा कि वे सीपीएस की नियुक्ति मामले में ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले पर भी अध्ययन कर रहे हैं. यदि यह मामला ऑफिस ऑफ प्रॉफिट हुआ, तो मुख्य सचिवों को विधायक के तौर पर भी अपनी सदस्यता गवानी पड़ेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget