एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह पठानिया बने, CM सुक्खू ने दी ये प्रतिक्रिया

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की14वीं विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए.

Kuldeep Singh Pathania News: हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए भटियात से विधायक कुलदीप सिंह पठानिया के नाम का एलान हो गया है. पांचवीं बार के विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 16वां अध्यक्ष चुना गया है. हिमाचल प्रदेश की14वीं विधानसभा के शीत सत्र के दूसरे दिन तीन प्रस्ताव कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाने के लिए रखे गए. इस दौरान प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुलदीप सिंह पठानिया के नाम का प्रस्ताव पेश किया. जिसका अनुमोदन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीजेपी विधायक दल की ओर से किया. सर्वसम्मति से कुलदीप पठानिया को विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया.वहीं प्रस्ताव पारित होने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया को सुक्खू और जयराम ठाकुर ने आसन पर बिठाया. सीएम सुक्खू ने पठानिया के विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त होने पर ट्वीट कर लिखा- हमारे सम्माननीय विधायक कुलदीप पठानिया का 14वीं विधानसभा का अध्यक्ष चुना जाना हमारे लिए बड़े गौरव की बात है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी कुशलता का परिचय देते हुए सदन की गरिमा को उच्च स्तर पर ले जाएंगे.

कुलदीप पठानिया का विधानसभा अध्यक्ष बनना चुनाव से पहले तय था क्योंकि वे मैदान में अकेले उम्मीदवार थे. जब बुधवार (4 जनवरी) को उनके लिए नामांकन पत्र के तीन सेट दाखिल किए गए तो इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर मौजूद रहे. कांग्रेस नेता पठानिया साल 1985, 1993, 2003, 2007 और 2022 में विधानसभा के लिए चुने गए. इसके अलाा साल 1993 और 2003 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था.

एनएसयूआई से की राजनीति की शुरुआत

बता दें कि कांग्रेस नेता पठानिया ने लखनऊ से बीएससी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी (LLB) की पढ़ाई की है. इसके बाद छात्र नेता के तौर पर एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले पठानिया को भटियात में मजदूरों और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए भी जाना जाता है. कुलदीप सिंह पठानिया ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर चंबा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य भी रहे हैं.

Himachal Assembly Winter Session के पहले जमकर हुआ हंगामा, सीएम सुक्खू पर BJP ने लगाए बदले की भावना से काम करने के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
किन्नौर में बाढ़ का कहर: रानीकंडा पुल बह गया, छितकुल-दुमटी क्षेत्र का सड़क संपर्क पूरी तरह टूटा
Himachal: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
हिमाचल: कांगड़ा में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट के चलते दो दिन बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
'पंजाब हमारा बड़ा भाई, 3 साल का बिजली समझौता होगा', नई औद्योगिक नीति पर बोले सीएम सुक्खू
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget