एक्सप्लोरर

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जयराम ठाकुर पर निशना, कहा- 'झूठ बोलने में...'

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने बीजेपी पर झूठ फैलाने के लिए टैक्स लगाने की मांग की है.

Sukhvinder Singh Sukhu Target On Jairam Thakur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर झूठ के सबसे बड़े सौदागर हैं. वे रोज नए-नए नाम खोजते हैं. ऐसा लगता है कि उन्होंने झूठ बोलने में पीएचडी की है. 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी का नाम बड़ी झूठी पार्टी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी टॉयलेट टैक्स की बात करती है, तो कभी खेल टैक्स की. वास्तव में इस तरह के कोई भी टैक्स हिमाचल प्रदेश की जनता पर नहीं लगाए गए हैं.

झूठ बोलने पर टैक्स लगाया जाना चाहिए- CM सुक्खू 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब तो हिमाचल प्रदेश में झूठ बोलने पर टैक्स लगाया जाना चाहिए. जो सबसे ज्यादा झूठ बोले, उससे टैक्स वसूला जाना चाहिए. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि किसी ने सबसे ज्यादा झूठ बोला है, तो वह नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 75 लाख लोग रहते हैं. ऐसे में पूछा जाना चाहिए कि क्या किसी से भी कोई टॉयलेट टैक्स वसूला गया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में जनता पर कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया. यह बेहद अफसोस की बात है कि हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी गलत जानकारी देते हैं. प्रधानमंत्री को गलत फीड दी जाती है.

PM मोदी को झूठे प्रचार से बचना चाहिए- CM सुक्खू 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को झूठ बोलने में महारत हासिल है. जब भी वह हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए कोई कदम उठाते हैं, तो उसे आर्थिक संकट से जोड़ दिया जाता है. राज्य में किसी तरह का कोई आर्थिक संकट नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर रही है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि पूर्व में जयराम सरकार ने हिमाचल प्रदेश की संपदा को लूटा और लुटाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जयराम ठाकुर और भाजपा नेताओं की ओर से बताया जा रहा झूठ नहीं परोसने चाहिए. प्रधानमंत्री को झूठा प्रचार करने से बचने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: Himachal News: धर्मशाला में बीजेपी के पूर्व नेता की जहर खाने से मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget