एक्सप्लोरर

'शपथ लेने के लिए कोट-पैंट सिल्वा चुके थे जयराम ठाकुर', CM सुक्खू ने BJP नेता पर कसा तंज

Himachal Pradesh Politics: सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों कांगड़ा प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा. 

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इन दोनों सबसे बड़े जिला कांगड़ा प्रवास पर हैं. मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. ज्वाली विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जहां एक तरफ अपनी सरकार के दो साल के काम गिनवाई. तो वहीं, दूसरी तरफ पूर्व में रही भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा. मुख्यमंत्री खासतौर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर हमलावर नजर आए.

CM सुक्खू का बीजेपी पर निशाना 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार ने केवल चुनावी लाभ हासिल करने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये अनावश्यक खर्च किए. बिना उपयुक्त स्टाफ और बजट के प्रावधान के 900 संस्थान खोले गए और सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में भारी कमी आई.

पिछली बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश फिसलकर देश में 21वें पायदान पर पहुंच गया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी कमी हुई.

शपथ लेने के लिए कोट-पेंट सिल्वा चुके थे जयराम ठाकुर- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में आपदा आई थी, तब भारतीय जनता पार्टी यहां सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही थी. कांग्रेस के छह विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में चल गए. जयराम ठाकुर तो नया कोट-पेंट सिलवाकर शपथ लेने की तैयारी भी कर चुके थे.

जयराम ठाकुर ने विधानसभा में चुनौती दी कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने उनके साथ दिया और भारतीय जनता पार्टी का ऑपरेशन लोटस विफल हो गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग से ही कांग्रेस एक बार फिर 40 विधायकों की संख्या पर पहुंची है. उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें देवभूमि के देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिला.

'आत्मनिर्भर हिमाचल' बनाने का बड़ा दावा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान अनेक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है. व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ साहसिक और सुधारात्मक निर्णय लिए हैं. उन्होंने कहा कि सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं, लेकिन जल्द ही इनके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों की बैठक देर रात तक चलती हैं. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार राज्य को 'आत्मनिर्भर हिमाचल' बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

ज्वाली की जनता को सरकार की सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में 184.33 करोड़ रुपए की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के जरोट में गज्ज खड्ड पर 86.34 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास भी किया. इस पुल के बनने से ज्वाली और नगरोटा सूरियां के बीच की दूरी सात किलोमीटर कम होगी.

साथ ही उन्होंने ठंगर में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी. प्रथम चरण में स्कूल के प्राइमरी विंग का निर्माण किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 24 घंटे में पैराग्लाइडिंग करते समय 2 लोगों की मौत, पायलट घायल, हवा में टकराए पैराग्लाइडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का बड़ा आरोप, 'सुक्खू सरकार में पार्टी कार्यकर्ता नाखुश'
हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का बड़ा आरोप, 'सुक्खू सरकार में पार्टी कार्यकर्ता नाखुश'
'हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं, 5 गुटों में बंटी BJP लड़ रही अस्तित्व की लड़ाई', बोले CM सुक्खू
'हिमाचल में कोई आर्थिक संकट नहीं, 5 गुटों में बंटी BJP लड़ रही अस्तित्व की लड़ाई', बोले CM सुक्खू
Himachal Weather: हिमाचल में मौसम की मार जारी, बारिश-बर्फबारी के साथ हुई ओलावृष्टि, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
हिमाचल में मौसम की मार जारी, बारिश-बर्फबारी के साथ हुई ओलावृष्टि, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त
शिमला: राम मंदिर हॉल में मुस्लिम लड़की के निकाह पर बवाल, हिंदू संघर्ष समिति की चेतावनी, 'अगर ऐसा हुआ...'
शिमला: राम मंदिर हॉल में मुस्लिम लड़की के निकाह पर बवाल, हिंदू संघर्ष समिति की चेतावनी, 'अगर ऐसा हुआ...'

वीडियोज

Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
मुज्तबा खामेनेई नहीं करते ये काम तो... सीजफायर डील में बड़ा ट्विस्ट, जानें ईरान के सुप्रीम लीडर कैसे बने गेमचेंजर
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस? आज हो जाएगा फैसला, NCP चीफ ने उठाया यह कदम
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की राह आसान करेगी कांग्रेस? आज हो जाएगा फैसला
Kerala Assembly Election 2026: केरल चुनाव में इन VIP सीटों पर सबकी नजरें, जानें कौन-कौन से नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
केरल चुनाव में इन VIP सीटों पर सबकी नजरें, जानें कौन-कौन से नेता कहां से लड़ रहे चुनाव?
अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा
अभिषेक-हेड को जाल में फंसाने वाली वो गेंद, जिसे 4 दिन से सीख रहे थे मोहम्मद शमी; कोच ने किया खुलासा
Bhooth Bangla Box Office:क्या अक्षय कुमार 'भूल बंगला' से अपनी पिछली प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया’ को दे पाएंगे मात, जानें- कितना कमाना होगा?
क्या अक्षय 'भूल बंगला' से 'भूल भुलैया’ के प्रॉफिट को दे पाएंगे मात, जानें- कितना कमाना होगा?
Explained: US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश? एक्सपर्ट्स से जानें
US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश?
Zircon vs American Diamond: जिनकॉन या अमेरिकन डायमंड में क्या बेस्ट, हीरे जैसे दिखने वाले इन दो स्टोन्स में क्या अंतर?
जिनकॉन या अमेरिकन डायमंड में क्या बेस्ट, हीरे जैसे दिखने वाले इन दो स्टोन्स में क्या अंतर?
कार में तीसरा गियर कब लगाना चाहिए? जानें सही स्पीड, सही तरीका और जरूरी टिप्स
कार में तीसरा गियर कब लगाना चाहिए? जानें सही स्पीड, सही तरीका और जरूरी टिप्स
Embed widget