एक्सप्लोरर

Shiv Temple in Chamba: भक्तों की आस्था का केंद्र है दवात महादेव का मंदिर, पांडवों ने रातों-रात कर दिया था तैयार

हिमाचल प्रदेश में चंबा से लगभग 45 किलोमीटर दूर सिढ़कुंड पंचायत के दवात में दवात महादेव मंदिर है जो भक्तों की आस्था का केंद्र है. कहा जाता है कि इस मंदिर को पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान बनाया था.

Shiv Temple in Chamba: विश्वभर में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) अपने सौंदर्य के लिए जाना जाता है. बर्फ से ढके पहाड़ और यहां की संपन्न संस्कृति प्रदेश की पहचान है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश एक अन्य कारण से भी प्रसिद्ध है और वह है यहां के भव्य और दिव्य मंदिर. विश्वभर में हिमाचल प्रदेश की पहचान देवभूमि (Devbhoomi) के रूप में है. देवभूमि हिमाचल में ऐसे हजारों मंदिर हैं, जो अपने आप में रहस्य को समेटे हुए हैं. एक ऐसा ही रहस्यमयी शिव मंदिर चंबा का दवात महादेव मंदिर (Dawat Mahadev Temple) है.

भगवान शिव का यह मंदिर खूबसूरत सुदूर चंबा जिला में है. चंबा से लगभग 45 किलोमीटर दूर सिढ़कुंड पंचायत के दवात नामक स्थान पर बना यह शिव मंदिर सभी शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है. भगवान शिव के इस मंदिर पर भक्तों की अटूट आस्था है. कहा जाता है कि इस मंदिर को पांडवों (Pandav) ने अज्ञातवास (Agyatwas) के दौरान बनाया था.

रातों-रात तैयार हुआ था मंदिर
अज्ञातवास के दौरान पांडव हिमालय के इस भाग में आए थे. उन्होंने मौजूदा वक्त में हिमाचल का स्वरूप लिए इस इलाके में कई मंदिरों का निर्माण किया था. पांडवों ने यहां कई बड़े-बड़े मंदिरों का निर्माण किया, लेकिन इस मंदिर को बनाने में लिया गया समय इस मंदिर को अन्य मंदिरों से अलग बनाता है. कहते हैं कि यह मंदिर एक रात में ही तैयार किया गया था. इतना ही नहीं इस मंदिर को बनाने में इस्तेमाल किया गया पत्थर शिकरीधार नामक स्थान से लाया गया था. यहां से रातों रात पत्थर लाकर मंदिर निर्माण करना किसी अचंभे से कम नहीं है.

लोगों की आस्था का केंद्र है दवात महादेव का मंदिर
कहा जाता है कि इस असंभव काम को संभव बनाने का काम महाबली भीम ने किया था. इस मंदिर में महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. कहा जाता है कि भगवान शिव के दर पर सच्चे मन से मनोकामना मांगने पर मनचाहा फल मिलता है. लोग दूर-दूर से भगवान शिव के इस खास मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं.

ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: अडानी समूह और ट्रक ऑपरेटरों में बनी सहमति, सीमेंट प्लांट में माल-भाड़े को लेकर विवाद सुलझा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
मंडी: उरला में सड़क पर आया मलबा, दलदल में फंसी कार, मार्ग बहाल
मंडी: उरला में सड़क पर मलबे में फंसी कार, NHAI ने किया मार्ग बहाल
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार
मानसून का कहर: हिमाचल में 142 मौतें, नुकसान 797 करोड़ के पार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget