एक्सप्लोरर

हिमाचल में पोस्ट कोड 916 के साथ 977 का भी आएगा रिजल्ट, कैबिनेट सब कमेटी ने की सिफारिश

हिमाचल प्रदेश में पोस्ट कोड 916 और पोस्ट कोड 977 का रिजल्ट जल्द घोषित होगा, कैबिनेट सब कमेटी ने इसकी सिफारिश कर दी है.

Himachal Pradesh News: लंबे वक्त से परीक्षा देने के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आई है. जल्द ही पोस्ट कोड 916 और पोस्ट कोड 977 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी ने इसकी सिफारिश कर दी है. हालांकि मंत्रिमंडल की बैठक में ही इस पर अंतिम फैसला होगा. इससे पहले कैबिनेट सब कमेटी ने जिन-जिन पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करने की सिफारिश की, उसे कैबिनेट की मंजूरी मिलती रही है.

मंत्रिमंडल की बैठक में मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश में पोस्ट कोड 916 पर फायर मैन और पोस्ट कोड 977 पर मार्केट सुपरवाइजर की परीक्षा हुई थी. लंबे वक्त से परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. कैबिनेट सब कमेटी की राज्य सचिवालय में हुई बैठक में दोनों पोस्ट कोड के परीक्षा परिणाम घोषित करने के संबंध में सिफारिश कर दी गई है. अगली मंत्रिमंडल की बैठक में पोस्ट कोड 916 और पोस्ट कोड 977 के परिणाम घोषित करने की मंजूरी मिल सकती है.

उप मुख्यमंत्री के साथ यह मंत्री कैबिनेट सब कमेटी में शामिल

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है. इस कैबिनेट सब कमेटी में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा शामिल हैं. कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में आला अधिकारियों से कानूनी राय लेकर यह फैसला लिया गया है, ताकि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद कोई परेशानी न हो. गौर हो कि भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप के बीच परिणाम घोषित करने में देरी हो रही है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल के युवाओं को सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट का तोहफा, वन मित्र भर्ती में किया बड़ा बदलाव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
CM सुक्खू के बार-बार दिल्ली दौरे पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- 'कोई खिचड़ी...'
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल: स्पीति में 500 करोड़ खर्च करेगी सुक्खू सरकार, कई मुद्दों पर रहेगा फोकस
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल में नए जिले बनाने की कवायद तेज, 6 महीने में सौंपी जाएगी रिपोर्ट
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान
'अब जनता ने आंदोलन की कमान अपने हाथों में ली', वोट चोरी में हुए प्रदर्शन पर नरेश चौहान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget