एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल के किन्नौर समेत इन जिलों में जमकर हुई बर्फबारी, जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

Manali Snowfall: हिमाचल में शुक्रवार को मनाली शहर में सीजन का पहला स्नोफॉल हुआ है. वहीं अगले तीन दिन तक शिमला, सोलन, चंबा व किन्नौर में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी हुई है.

Kinnaur Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलते ही कई इलाकों में बर्फ़बारी हुई है. बर्फ़बारी से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है. हिमाचल में हो रही बर्फबारी से आम जनजीवन बेशक बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, मगर सैलानी इसका जमकर आनंद ले रहे हैं. शुक्रवार शाम मनाली शहर में इस सीजन का पहला स्नोफॉल हुआ. देश के कोने-कोने से मनाली पहुंचे सैलानियों ने इस बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया. हालांकि मनाली के सोलंगनाला में बर्फ़बारी के बीच पर्यटक फँस भी गए. जिनको पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद निकाला. तापमान गिरने से रोहतांग शिशु व मनाली में नदी नाले जम गए हैं.

किन्नौर में जमकर हुई बर्फबारी
सबसे ज़्यादा बर्फ़बारी किन्नौर जिला में देखने को मिली. किन्नौर के मध्यम व ऊँचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फ़बारी हुई. किन्नौर में सबसे ज़्यादा निचार 10.2 सेंटीमीटर व कल्पा में 8.0 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई. जबकि कुल्लू के कोटी व शिमला के नारकंडा में 4.0 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई. इसी तरह पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान केलांग में -10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि शिमला -0.1, मनाली -0.4, वकल्पा में -7.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ.

अगले तीन दिन तक शीतलहर 
मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन तक हिमाचल में मौसम साफ रहेगा. लेकिन हिमाचल के लोगों को सर्दी के सितम से राहत नहीं मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक शिमला, सोलन, चंबा व किन्नौर ने शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. इस के साथ ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा में धुंध परेशान करेगी. उधर चंबा भरमौर में बर्फबारी के बाद लोगों की दिक्कतो में इज़ाफा हो गया है. खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को पीठपर उठाकर अभिभावकों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus Update: पंजाब में कोरोना वायरस का कहर जारी, हरियाणा और हिमाचल में इतने नए मामले आए सामने

Weather Updates: हिमाचल के केलांग में तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंचा, जानिए दिल्ली-राजस्थान से लेकर कश्मीर तक मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget