एक्सप्लोरर

बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने पर विनेश फोगाट की पहली प्रतिक्रिया, 'लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार...'

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह को यौन उत्पीड़न के एक मामले में राहत मिली है. इसी को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Vinesh Phogat on Brij Bhushan Singh: यौन उत्पीड़न के एक मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को लेकर दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कविता शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “लश्कर भी तुम्हारा है, सरदार भी तुम्हारा है, तुम झूठ को सच लिख दो, अख़बार भी तुम्हारा है! हम इसकी शिकायत करते तो कहाँ करते, सरकार तुम्हारी है, गवर्नर भी तुम्हारा है!!”

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह को सोमवार (26 मई) को दिल्ली की एक अदालत से राहत मिली. दरअसल, यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एक नाबालिग पहलवान ने कहा था कि उसने दबाव में सिंह पर आरोप लगाए थे. वो पुलिस की जांच से संतुष्ट है. इसके पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की. इस रिपोर्ट को 26 मई को अदालत ने स्वीकार कर लिया. बृजभूषण सिंह के लिए ये बड़ी राहत थी. 

सिंह के खिलाफ इसके अलावा भी यौन उत्पीड़न के कई मामले चल रहे हैं. उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का दावा है कि पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है. 

बजरंग पूनिया का निशाना

बुधवार (28 मई) को बजरंग पूनिया ने एक्स पर लिखा, ''बृजभूषण अभी भी बाक़ी 6 महिला पहलवानों पर लगातार दबाव बना रहा है कि वे भी अपने केस वापिस ले. क्योंकि उसे सेक्सुअल हराशमेंट की पीड़िताओं को झुकाकर दोबारा रोड शो निकालकर अपनी ताक़त दिखाने का मन कर रहा होगा. कई बार लगता है कि आज भी क़ानून राज गुंडों के सामने बौना है.''

बता दें कि जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने इसी बयान को एक्स पर शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी है.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की मूर्ति का अनावरण
हरियाणाः रिश्तेदारी निभाने आते थे या रेकी करने? मामा-भांजे ने चुराए 10 लाख के जेवर
हरियाणाः रिश्तेदारी निभाने आते थे या रेकी करने? मामा-भांजे ने चुराए 10 लाख के जेवर
पानीपत में DJ संचालकों को चेतावनी, रात 10 बजे बाद बजाया तो होगी कार्रवाई
पानीपत में DJ संचालकों को चेतावनी, रात 10 बजे बाद बजाया तो होगी कार्रवाई
जंतर-मंतर मार्च से पहले सोनीपत में पुलिस अलर्ट, कांग्रेस कार्यकर्ता डिटेन
जंतर-मंतर मार्च से पहले सोनीपत में पुलिस अलर्ट, कांग्रेस कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget