एक्सप्लोरर

विधानसभा में विनेश फोगाट बोलीं, 'उसी बदमाश के हाथों में दे दी कुश्ती', मंत्री ने बीच में रोका, फिर क्या हुआ?

Vinesh Phogat News: हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने केंद्र और राज्य की सरकार पर निशाना साधा. इस पर मंत्री महिपाल ढांडा ने उन्हें बीच में टोका.

हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'गुंडे-बदमाशों' के हाथों में कुश्ती दे दिया गया. उन्होंने कहा कि सरकार बहुत सारे दावे कर रही है कि हमने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है. लेकिन ये बताते हुए दुख हो रहा है कि दो साल तक हमने सड़कों पर संघर्ष करके एक लड़ाई लड़ी थी. एक 'गुंडे-बदमाश' से कुश्ती को बचाने की लड़ाई लड़ी थी. उसी कुश्ती को आज दो दिन पहले उसी 'बदमाशों' के हाथों में देने का काम अगर किसी ने किया है तो आपकी पार्टी ने किया है.

'...तो हमें तकलीफ होती है'

विनेश फोगाट ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "जब आप खिलाड़ियों की बात करते हो तो हमें तकलीफ होती है. जब हम सड़कों पर घिसट रहे थे तो आप हरियाणा की सरकार में थे."

सत्ता पक्ष ने बीच में टोका

कांग्रेस विधायक की बात पर मंत्री महिपाल ढांडा ने उन्हें टोकते हुए कहा, "आपको हम लोग किसी राजनीतिक दल का हिस्सा नहीं समझते हैं, देश का गौरव समझते हैं. कुछ चीजें जिंदगी में होती हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि हम लोग उसको पार्टीबाजी का हिस्सा बनाकर इस तरह से प्रस्तुत करें. मेरा आपसे निवेदन है कि आप अगर शब्दों की गरिमा का खयाल रखेंगे तो आपकी भी गरिमा का सब लोग खयाल रखेंगे."

'मैंने पार्टी देखकर नहीं लड़ी थी'

इस पर फिर विनेश फोगाट ने कहा, "जब हमने ये लड़ाई लड़ी थी तो किसी पार्टी विशेष को देखकर नहीं लड़ी थी. एक खिलाड़ी होने के नाते आज मैं खड़ी हूं. खिलाड़ी होने के नाते हमने आवाज उठाई थी और खिलाड़ी हमेशा खिलाड़ी रहेगा." 

डब्ल्यूएफआई का निलंबन वापस

दरअसल, खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का निलंबन वापस ले लिया. 24 दिसंबर 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था. संजय सिंह के नेतृत्व वाली नई संस्था ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के गढ़ नंदिनी नगर, गोंडा में अंडर -15 और अंडर -20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने की घोषणा की थी जिससे सरकार नाराज थी क्योंकि पूर्व बीजेपी सांसद यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे थे.

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला दिवस पर हरियाणा की 'शक्ति' का प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
महिला दिवस पर हरियाणा की 'शक्ति' का प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Gurugram News: गुरुग्राम के पॉश इलाके में बदमाशों का आतंक, BBT शोरूम पर कई राउंड फायरिंग
गुरुग्राम के पॉश इलाके में बदमाशों का आतंक, BBT शोरूम पर कई राउंड फायरिंग
Mahendragarh News: महिला के जाल में फंसा युवक, पति संग रची अपहरण की साजिश, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया
महेंद्रगढ़: महिला के जाल में फंसा युवक, पति संग रची अपहरण की साजिश, 4 घंटे में पुलिस ने छुड़ाया
'अनुज शर्मा अमर रहें', सुखोई विमान हादसे में शहीद स्क्वाड्रन लीडर की अंतिम विदाई, एयरफोर्स पायलट से होने वाली थी शादी
'अनुज शर्मा अमर रहें', सुखोई विमान हादसे में शहीद स्क्वाड्रन लीडर की अंतिम विदाई, कुछ दिन में थी शादी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget