एक्सप्लोरर

राधिका यादव की हत्या पर महावीर सिंह फोगाट का बड़ा बयान, 'उसके पिता ने जो किया वो...'

Radhika Yadav Murder Case: राधिका यादव की हत्या के आरोपी पिता दीपक यादव को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस घटना के हर कोई सन्न है.

टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या पर रेसलिंग कोच महावीर सिंह फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने राधिका के पिता दीपक यादव के कृत्य की निंदा की. उन्होंने कहा कि जब मां-बाप ऐसा करते हैं तो ये निंदनीय है. उन्होंने कहा कि राधिका भविष्य था. अगर बच्ची में कोई गलती हो तो ये मां-बाप और परिवार की जिम्मेदारी बनती है कि उसको समझाएं. 

'अगर लड़का कुछ ऐसा करे तो इग्नोर कर देते हैं'

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में उन्होंने कहा, "आज अगर लड़का कुछ करे तो उसको इग्नोर कर देते हैं. हमारी जो लड़कियां हैं, अगर घर से बाहर निकल जाए और कोई उसकी चर्चा कर दे तो ऐसी बातों पर मां-बाप को समझाना चाहिए. मैं हर एक मां-बाप से अपील करता हूं कि हमारी लड़कियों को प्यार से समझाओ. ये बड़ी नाजुक होती हैं, मां-बाप की मान लेती हैं."

'मैंने अपनी लड़कियों को आजादी दी'

कोई भी बच्चा अगर रास्ता भटक जाए तो उसे प्यार से समझाओ. जो मां-बाप और बच्चे को ठीक लगे वो रास्ता चुनें. मैंने अपनी लड़कियों को फ्री-हैंड छोड़ रखा था. मैंने अपनी लड़कियों को उतनी आजादी दे रखी है जितनी मां-बाप लड़के को देते हैं. वो खुद समझदार होती हैं. शादी को लेकर खुद अपना फैसला लिया. 

राधिका के बॉडी से निकली चार गोलियां

बता दें कि 25 साल की राधिका यादव की 10 जुलाई को उसके पिता दीपक यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी. राधिका टेनिस प्लेयर थीं लेकिन चोट की वजह से खेलना बंद कर दिया और ट्रेनिंग देती थीं. पोस्टमॉर्टम में राधिका यादव के शरीर से चार गोलियां निकलीं. 11 जुलाई को राधिका का अंतिम संस्कार किया गया. 

कोर्ट ने आरोपी पिता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

12 जुलाई को राधिका के पिता दीपक यादव को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सूत्रों की मानें तो राधिका के पिता जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और बार-बार अपना बयान बदल रहे हैं. राधिका ने एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया था जो उनकी हत्या के बाद वायरल है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget