एक्सप्लोरर

Exclusive: राधिका यादव मामले में एक और बड़ा खुलासा, चाचा ने कहा, 'दूसरी जाति में शादी की बात...'

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में राधिका यादव हत्याकांड में आरोपी पिता दीपक के भाइयों ने उसके परेशान रहने की बात को नकारा है. उन्होंने इंटर-कास्ट शादी की वजह को भी बेबुनियाद बताया.

हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. राधिका यादव के हत्या आरोपी पिता दीपक यादव के भाइयों ने एबीपी न्यूज से बात की. दीपक के बड़े भाई विजय और कुलदीप यादव ने बताया कि वह परेशान नहीं रहता था. अगर ऐसा कुछ होता तो सबको पता लगता. 

दरअसल, दीपक यादव ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया था कि वह 15 दिन से सोया नहीं था और बेचैन रहता था. किसी से बात भी नहीं करता था. दीपक यादव के भाइयों ने इस बात को नकारा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि जिंदगी में कौन परेशान नहीं होता? सबकी जिंदगी में कोई न कोई समस्या होती है.

एक भाई ने कहा कि दीपक थोड़ा बहुत डिस्टर्ब चल रहा था, लेकिन हमें नहीं पता कि क्या हुआ. वहीं, दूसरे भाई ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था. उन्हें कभी दीपक परेशान नहीं लगा.

'दीपक के समर्थन में नहीं परिवार'
भाइयों ने यह भी कहा कि जो भी हुआ गलत हुआ. परिवार इसके फेवर में नहीं है. अब सारी चीजें कोर्ट पर निर्भर हैं. उन्होंने बताया कि बेटी की आत्मा की शांति के लिए काम करना है. सभी रिश्तेदार घर आए हैं. विजय यादव ने कहा कि अब हमको हमारे हाल पर छोड़ दीजिए हम पहले से ही बहुत ज्यादा परेशान हैं.

इंटर-कास्ट शादी की बात झूठ
राधिका यादव की हत्या की एक यह वजह भी सामने आ रही थी कि वह दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी, जो पिता दीपक यादव को स्वीकार नहीं था. राधिका यादव के चाचा से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने इसे 'बकवास' और 'बेबुनियाद' बताया और कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. 

विजय यादव और कुलदीप ने कहा कि जो भी कुछ हुआ गलत हुआ ऐसा नहीं होना चाहिए था. भाइयों ने यह भी कहा कि दीपक जैसा कोई बाप नहीं हो सकता है. 

गोली चलने के समय क्या हुआ था?
राधिका के चाचा कुलदीप यादव ने कहा, "मैं नीचे था फिर मैंने आवाज सुनी और दौड़कर ऊपर आया. वहां आकर देखा कि राधिका खून से लथपथ थी. मैं उसको लेकर अस्पताल गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया."

दीपक यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
दीपक यादव ने बेटी राधिका की हत्या करने की बात पुलिस के सामने कबूल की थी. इसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी हुई और कल (शुक्रवार, 11 जुलाई) को उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया. आज (शनिवार, 12 जुलाई) को उसे पुलिस ने फिर से कोर्ट में पेश किया. इस दौरान पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की अर्जी नहीं दी. ऐसे में कोर्ट ने आरोपी दीपक यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget