एक्सप्लोरर

Haryana: पानीपत में सोमवार से लागू होगा ऑड-ईवन फार्मूला, पहले शहर में किया जाएगा ट्रायल

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 1 सितंबर से ऑड-ईवन फार्मूला ट्रायल शुरू किया जाएगा. इसमें ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के अंतिम अंक के हिसाब से वाहन चलेंगे.

हरियाणा के पानीपत में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने नया कदम उठाया है. जिले में ऑड-ईवन फॉर्मूला सोमवार 1 सितंबर से लागू किया जा रहा है. फिलहाल इसका पहला ट्रायल कुछ वाहनों पर सप्ताह भर किया जाएगा.

इसके बाद परिणामों का आकलन कर उपायुक्त डॉक्टर और पुलिस अधीक्षक सहमति पर आगे निर्णय लिया जाएगा. इसी संबंध में शनिवार को जिला सचिवालय सभागार में निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी और ट्रैफिक पुलिस उप अधीक्षक सुरेश सैनी ने शहर के ऑटो चालकों और ई रिक्शा चालकों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने बैठक में सुझाव भी मांगे.

ट्रायल सफल होने पर पूरे जिले में लागू होगा

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अगर ट्रायल सफल रहा तो इसे बड़े पैमाने पर पूरे जिले में लागू किया जाएगा. प्रशासन ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है और इस फार्मूले से शहर को बड़ी राहत मिलेगी.

विवेक चौधरी ने  बताया कि इस फार्मूले का मुख्य उद्देश्य सड़क पर लगने वाले जाम को कम करना, ईंधन की बचत करना और सड़क हादसों को रोकना है. सुरेश सैनी ने बताया कि शहर में रात दिन दौड़ते 4032 ई रिक्शा और 3414 ऑटो रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के अंतिम अंक को ओड वन में शामिल करके उसे लागू किया जा रहा है.

समय की बचत और ट्रैफिक जाम में राहत

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शहर की व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. समय की बचत होगी. वाहन चालकों को सिग्नल पर लंबे समय तक रुकना नहीं पड़ेगा. ईंधन की बचत से कम रुकावट और सुचारु यातायात से पेट्रोल-डीजल की खपत घटेगी.  

सड़क सुरक्षा से नियंत्रित गति और अनुशासित यातायात से सड़क हादसे कम होंगे. प्रदूषण पर रोक से लगातार चलने वाले इंजनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी. निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने बताया कि अंतिम फैसला अगली मीटिंग के बाद होगा.

इतना तय है कि सिस्टम के तहत इस ओडी वन को लागू किया जा रहा है और ई रिक्शा चालकों और ऑटो चालकों को नुकसान ना हो इस का भी ध्यान रखा गया है.

Input By : सुमित भारद्वाज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget