एक्सप्लोरर

Panipat News: पुलिस ने किडनैप बच्चे को 30 घंटे के बाद एटा से किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Panipat News in Hindi: पानीपत से अपह्रत 7 माह के बच्चे को पुलिस ने 30 घंटे में एटा से सकुशल बरामद किया. अपहरण कर 1 लाख में बेचने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पानीपत के थाना चांदनी बाग क्षेत्र के काला आंब रोड स्थित अंबा कॉलोनी से 7 महीने के किडनैप बच्चे को महज 30 घंटे बाद सीआईए टू पुलिस टीम ने यूपी के एटा से सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान गांव सिद्धपुरा कासगंज यूपी हाल भैसवाल निवासी सलमान, गांव अमनपुरा कासगंज हाल भैसवाल निवासी आजाद व गांव करथला एटा यूपी निवासी मुकेश गुप्ता के रूप में हुई है.

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बुधवार (11 मार्च) को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि थाना चांदनी बाग में सुंदर पुत्र रामदास निवासी पीपलगढ़ चौथपुर अलवर राजस्थान हाल झुग्गी झोपड़ी काला आंब रोड अंबा कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके दो बेटे व एक बेटी है. 9 मार्च को सुबह करीब 9 बजे वह काम पर चला गया था. झुग्गी में तीनों बच्चे अपनी दादी मुमताज के पास थे. दोपहर करीब 1 बजे दो युवक एक बाइक पर आए. दोनों ने झुग्गी के पास चाय के खोखे से दो बिस्किट के पैकेट लिए और उसकी 7 वर्षीय बेटी आशियाना को बिस्किट का एक पैकेट खाने के लिए दिया. फिर युवकों ने आशियाना से कहा सो रहे बच्चे को लेकर आओ उसको भी बिस्किट देने है. वह 7 माह के भाई मानशुभ को लेकर आई। तभी दोनों युवक उसके हाथ से मानशुभ को छीनकर बाइक सहित फरार हो गए.

30 घंटे के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल किया बरामद- भूपेंद्र सिंह

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग व सीआईए की टीम मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश में जुट गई थी. पुलिस ने आसपास व विभिन्न मार्गों पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाली. पुलिस को फुटेज में दो स्थानों पर आरोपी एक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए. सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र की टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर महज 30 घंटे बाद बच्चे को यूपी के एटा के गांव करथला से सकुशल बरामद कर तीन आरोपियों को काबू किया. आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र अलीम निवासी सिद्धपुरा कासगंज यूपी हाल भैसवाल, आजाद पुत्र मोहम्मद निवासी अमनपुरा कासगंज हाल भैसवाल व मुकेश गुप्ता पुत्र चंद्रभान निवासी करथला एटा यूपी के रूप में हुई है.

ये भी पढ़िए- 200 रुपए में खरीदा लॉटरी का टिकट, पंचकुला में गार्ड 'कपिल देव' रातों-रात बना अमीर, जीते 1.5 करोड़

अपहरण करने के बाद बच्चा 1 लाख रुपये में बेचा

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी सलमान व आजाद ममेरे फुफेर भाई हैं. आरोपी आजाद करीब 20 साल से भैंसवाल गांव में रह रहा है और सलमान करीब 3 माह पहले आया था. पूछताछ में आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया मुकेश गुप्ता के साथ उसकी काफी समय से जान पहचान है. मुकेश गुप्ता ने करीब 20 दिन पहले कहा था कि उससे 6 माह से एक साल के बीच का बच्चा चाहिए. इस काम के बदले उसको 1 लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया था. आरोपी सलमान ने ममेरे भाई आजाद को यह बात बताई और दोनों ने मिलकर गरीब परिवार के बच्चे का अपहरण करने की साजिश रची. पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने 8 मार्च को पानीपत में रैकी की. फिर 9 मार्च को दोनों आरोपी दोपहर के समय बाइक पर सवार होकर काला आंब रोड पर झुग्गी झोपड़ियों के पास पहुंचे. वहां चाय के एक खोखे से बिस्किट के दो पैकेट लिए और पास में खेल रही छोटी बच्ची को एक बिस्किट का पैकेट देकर उसके भाई को लाने के लिए कहा. छोटी बच्ची अपने भाई को लेकर आई तभी वह दोनों बच्चे को उससे छीनकर फरार हो गए थे. अपहरण करने के बाद बच्चे को लेकर दोनों आरोपी यूपी के एटा के करथला गांव में मुकेश गुप्ता के पास पहुंचे और 1 लाख रुपए में बच्चा उसको दे दिया.

पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया बच्चा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मुकेश ने पुलिस को बताया वह एक बेटी का पिता है. बेटा नहीं था तो उसने सलमान को 1 लाख रुपए देने का प्रलोभन देकर कही से छोटा बच्चा लाने के लिए कहा था. बच्चे को वह पालना चाहता था. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर बुधवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया. रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी सलमान व आजाद से बच्चा बेचकर हासिल की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी. आरोपी मुकेश से पूछताछ कर पता लगाएगी गिरोह में और कोई इनके साथ शामिल तो नहीं. अपह्रत 7 माह के बेटे को पाकर माता पिता की आंखें नम हो गई. उन्होंने जिला पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़िए- सोनीपत: किसान की बेटी की शादी में शामिल हुए राहुल गांधी, हुड्डा बोले, 'अमीर लोगों की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget