एक्सप्लोरर

RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अब अनिल विज ने किया पलटवार

Haryana Politics: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान के बाद राजनीतिक घमासान मच गया है. कांग्रेस ने आरएसएस को "विधुरों की सेना" कहकर निशाना साधा है.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने परिवार में तीन बच्चे पैदा करने पर विचार करना चाहिए. जिस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने RSS को 'विधुरों की सेना' बताया. राय ने सवाल किया कि जब RSS के सदस्य अविवाहित हैं तो वह पारिवारिक मामलों में सलाह कैसे दे सकता है.

जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आरएसएस विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवक संस्था है. आरएसएस में राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को तैयार किया जाता है. आरएसएस देश के नागरिक के चरित्र निर्माण करने काम करती है. आरएसएस के 48 शाखाएं हैं जो अलग-अलग तरह से समाज सेवा का काम करती है.

'कांग्रेस ने देश की संस्कृति को कुचलने का किया काम'

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आरएसएस देश की सनातन संस्कृति को बनाए रखने का काम करती है और देश की संस्कृति को उजाड़ने के लिए जो पार्टियां और राजनेता राजनीति कर रहे हैं उनको तकलीफ होना तो स्वाभाविक है. क्योंकि वह देश को उजाड़ना चाहते हैं और आरएसएस देश को बचाना चाहती है, पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को कुचलने का काम किया है, देश की मान्यताओं को कुचलने का काम किया है. राम मंदिर भी तभी बन पाया है जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है जो करोड़ों भारतीयों की श्रद्धा का केंद्र है. कश्मीर से धारा 370 भी तभी खत्म हुई जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई.

'पीएम मोदी ने पाकिस्तान में घुस के मारा'

विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तुमने क्यों नहीं धारा 370 खत्म करवाई, तुम्हारा तो दो तिहाई बहुमत भी रहा कांग्रेसी तो चाहते हैं कि देश में मार काट होती रहे और श्रद्धांजलि समारोह होते रहे. इसके अलावा तुमने कुछ और नहीं किया, कहीं कुछ भी हुआ तो श्रृद्धाजंलियां देकर की इतिश्री कर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में घुस के मारा है, यह संघ से संस्कृत लोग ही कर सकते हैं, कांग्रेस की पीड़ा का कोई इलाज नहीं, लेकिन देश इनको हर मुकाम पर सबक सिखाती आ रहा है और सीखता रहेगा.

'राहुल गांधी नहीं राहुल गैंडी होना चाहिए'

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं क्योंकि उनके वोट चोरी का पर्दाफाश हो गया है, इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस देश में राहुल गांधी कौन है वह नहीं जानते क्योंकि जितना उन्होंने इतिहास पढा है उसके अनुसार अगर यह फिरोज गैंडी का पोता है तो राहुल गैंडी होना चाहिए इंदिरा गांधी नहीं इंदिरा गैंडी होना चाहिए, राहुल गांधी नहीं राहुल गैंडी होना चाहिए, क्योंकि जो इनकी जातिगत श्रृंखला है वहां किताबों में गैंडी लिखा हुआ है.

'राजनीति चमकाने के लिए जाति चुरा ली'

उन्होंने आगे कहा कि यह गांधी कब से बन गए महात्मा गांधी का नाम चुराने के लिए और उनकी लोकप्रियता हासिल करने के लिए, इन्होंने अपने आप को गैंडी से गांधी बना लिया, राहुल गांधी कोई नहीं है यह राहुल गैंडी है GHANDY है भले ही गूगल करके फिरोज गैंडी का नाम निकाल लो. इन्होंने गांधी का नाम चोरी कर रखा है, गांधी की पापुलैरिटी को इनकैस करने के लिए. हैरानगी तो तब होती है जब जाति चोर वोट चोर का मुद्दा उठा रहे हैं जिन्होंने अपनी राजनीति चमकाने के लिए जाति चुरा ली और गैंडी से गांधी बन गए वह आज वोट चोर का शोर मचा रहे हैं.

Input By : पीयूष जैन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget