एक्सप्लोरर

Haryana News: नूंह में बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले मजार पर तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

Nuh News: हरियाणा के नूंह में जलाभिषेक यात्रा से पहले ताओरू गांव में एक मजार को नुकसान पहुंचाया गया. तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है. 2023 में हुई हिंसा को देखते हुए प्रशासन सतर्क है.

हरियाणा के नूह जिले के ताओरू गांव में बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा से पहले एक मजार क्षतिग्रस्त कर दी गई. सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है. दो साल पहले नूह में हुई हिंसक झड़प जैसी स्थिति दोबारा न बने, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. 

रविवार (13 जुलाई) की रात हुई तोड़फोड़ के पीछे कौन है, यह अभी तक सामने नहीं आया है. घटना के बाद, ताओरू के सैनीपुरा मोहल्ले में स्थित मजार पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. ताओरू में मजार को हुए नुकसान के संबंध में प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की भी जा रही है.

ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात
नूंह के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जलाभिषेक यात्रा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरह से संपन्न हो. अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं. सभी जगहों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं. भक्त मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

यात्रा गुरुग्राम से लगभग 50 किलोमीटर दूर नूंह स्थित नलेश्वर मंदिर से शुरू होगी. फिलहाल, सभी इलाकों में शांति का माहौल है. पुलिस आम जनता से अपील कर रही है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.  

2500 पुलिसकर्मी भी तैनात
याद हो, 31 जुलाई 2023 को नूंह में विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर भीड़ द्वारा किए गए हमले के बाद भड़की झड़पों में दो होमगार्ड और गुरुग्राम की एक मस्जिद के मौलवी समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी. इस साल सब कुछ सुचारू रूप से चले, यह सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

इन चीजों पर लगी पाबंदी
जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद हैं और इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं. लाइसेंसी हथियार, बंदूक, तलवारें, लाठी, त्रिशूल, रॉड, चाकू और जंजीर सहित सभी प्रकार के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. केवल सिख समुदाय द्वारा धारण की जाने वाली कृपाण को ही छूट दी गई है.

आदेश में कहा गया है कि यात्रा के दौरान धार्मिक रूप से उत्तेजक या किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री, डीजे, लाउडस्पीकर या ध्वनि-वर्धक उपकरणों के इस्तेमाल पर भी पूरी तरह से पाबंदी है.

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget