एक्सप्लोरर

Haryana: हथिनीकुंड बैराज के क्या हैं हालात? चीफ इंजीनियर ने खतरे को लेकर बताई ये बात

Haryana News: हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज का निरीक्षण किया गया. चीफ इंजीनियर नीतिश जैन ने कहा कि पानी सुचारु रूप से बह रहा है. हालात सामान्य हैं. प्रशासन को जानकारी दे दी गई है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के निर्देश पर यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पहुंचे सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर नीतिश जैन ने बताया कि विभिन्न इलाकों में पहले से बहुत अधिक बारिश हुई है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति सामान्य है.

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सभी तरह के हालात पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने बताया कि यमुनानगर हथिनीकुंड बैराज से डिस्चार्ज हुआ पानी 48 से 72 घंटे में दिल्ली पहुंचता है. वहां के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे दी गई है.

किसी तरह की कोई खतरे वाली बात फिलहाल नहीं- नीतिश जैन

चीफ इंजीनियर ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज की क्षमता 9 लाख 95 हजार क्यूसेक पानी तक की है. उन्होंने बताया कि हरियाणा के भिवानी, जींद, करनाल में स्थिति सामान्य है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर नीतिश जैन ने हथिनीकुंड बैराज के सभी गेटों का निरीक्षण किया. उन्होंने तकनीकी अधिकारियों से बातचीत की और दावा किया कि पानी सुचारु रूप से हथिनीकुंड बैराज से गुजर रहा है, किसी तरह की कोई खतरे वाली बात फिलहाल नहीं है.

लाेंगाें काे बैराज से सायरन बजाकर अलर्ट किया जा रहा

बता दें, इसके अलावा हरियाणा के यमुनानगर में यमुना नदी में पहाड़ी इलाकों से बहकर आ रही लकड़ी पकड़ने के लिए हथिनीकुंड बैराज के निचले एरिया में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. साथ ही लाेंगाें काे बैराज से सायरन बजाकर अलर्ट किया जा रहा है लेकिन यह लोग बाज नहीं आ रहे.

इसमें प्रशासन, प्रतापनगर थाना और पुलिस सिंचाई विभाग के कर्मी भी इन्हे हटाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं. इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के चलते कई नदियां उफान पर हैं. हथिनी कुंड बैराज में भी पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है.

Input By : परवेज खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम: हादसा या हार्ट अटैक? UK से लौटे इंजीनियर का होटल के कमरे में मिला शव
गुरुग्राम: हादसा या हार्ट अटैक? UK से लौटे इंजीनियर का होटल के कमरे में मिला शव
पानीपत की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कपड़े की गांठ के नीचे दबकर मजदूर की मौत
पानीपत की फैक्ट्री में हादसा, कपड़े की गांठ के नीचे दबकर मजदूर की मौत
पंचकूला: मासूम लड़की पर बर्बरता से हमला करने वाला आरोपी बच्चा बोला- 'हाथ जोड़कर सॉरी बोल दूंगा'
पंचकूला: मासूम लड़की पर बर्बरता से हमला करने वाला आरोपी बच्चा बोला- 'हाथ जोड़कर सॉरी बोल दूंगा'
पंजाब- हरियाणा से कांग्रेस की रैली में जा रहीं गाड़ियों से भारी जाम, सोनीपत में रैंग रहे वाहन
पंजाब- हरियाणा से कांग्रेस की रैली में जा रहीं गाड़ियों से भारी जाम, सोनीपत में रैंग रहे वाहन

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget