एक्सप्लोरर

सोनीपत में बारिश शहरवासियों के लिए बनी आफत, सड़कों पर भरा 3 से 4 फीट पानी, अधिकारियों के दावे हुए हवा हवाई

Sonipat News: सोनीपत में आधे घंटे की बारिश से शहर की तस्वीर बदल दी. हालात इस कदर खराब हैं कि कहीं बारिश के पानी में गाड़ियां खराब हो रही हैं, तो कहीं लोग पानी में गिर रहे हैं.

हरियाणा राज्य के सोनीपत शहर में आधे घंटे की बरसात ने ही सोनीपत शहर की तस्वीर बदल दी, जहां पर सड़कें नजर आ रही थीं, वहां पर सिर्फ पानी का तालाब नजर आ रहा है. हालात इस कदर खराब हैं कि कहीं बारिश के पानी में गाड़ियां खराब हो रही हैं, तो कहीं लोग पानी में गिर रहे हैं. शहरवासी अधिकारियों से सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार लाखों खर्च के बाद भी कहां है पानी निकासी की व्यवस्था.

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद अब मैदानी इलाकों में भी बरसात ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. तस्वीर सोनीपत शहर की है, जहां पर आप देख सकते हैं कि चारों तरफ पानी ही पानी है. जहां सड़कों से वाहन गुजरते थे, वहीं सभी सड़कें तालाब बन चुकी हैं. यह हालात सिर्फ आधे घंटे की बरसात के बाद हैं और यह पहली बार नहीं हुआ है.

अधिकारी इन हालातों को बदलने के सिर्फ दावे करते हैं

जितनी बार सोनीपत में बरसात होती है, हालात ऐसे ही होते हैं और अधिकारी इन हालातों को बदलने के सिर्फ दावे करते हैं. ऐसे दफ्तर में बैठकर लाखों रुपए का बजट पास होता है कि सभी नालों और सीवरों की सफाई कर बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा.

लेकिन जब बरसात होती है, तो सभी दावे और लाखों रुपए पानी में तैरते हुए नजर आते हैं और इसका खामियाजा सोनीपत की आम जनता को भुगतना पड़ता है. सोनीपत शहरवासी इस कदर परेशान हैं कि वे अब सभी अधिकारियों से सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार जो दावे किए जा रहे थे, उन दावों का एक प्रतिशत भी व्यवस्था क्यों नहीं की गई.

सभी सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भरा है

भारी बारिश और बदहाली के बाद बदलती सोनीपत शहर की तस्वीर को देखकर शहरवासियों का कहना है कि अगर बारिश के पानी की निकासी की सही व्यवस्था की गई होती तो ऐसे हालात न होते. सभी सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भरा है.

सड़कों पर न वाहन चालक चल सकते हैं, न पैदल लोग जा सकते हैं, और वाहन चालकों की गाड़ियां खराब हो रही हैं. ऐसे में शहरवासी सवाल कर रहे हैं कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कहां हैं, जिनके हाथों में सोनीपत शहर की व्यवस्था है. अगर वे दावे न करते और हकीकत में काम करते तो हालात बदल सकते थे.

Input By : नितिन अंतिल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Fire: गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
Gurugram News: बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त की हत्या, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Gurugram News: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget