एक्सप्लोरर

कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा के नरेंद्र सिंह शहीद, कैथल के गांव में शोक की लहर

Haryana News: हरियाणा के नरेंद्र सिंह कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए. शहीद नरेंद्र का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव रोहेड़ा में किया जाएगा. गांव में मातम का माहौल है.

हरियाणा के कैथल जिले के गांव रोहेड़ा के नरेंद्र सिंह कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए. लांस नायक नरेंद्र सिंधु साल 2017 में सेना में भर्ती हुए थे, जिनकी उम्र 28 साल थी. बेटे की शहादत की खबर सुनकर मां रोशनी देवी सदमे से बाहर नहीं आ रही हैं.

वहीं, पिता दलबीर सिंह भी बेटे की शहादत सुनकर सदमे में हैं, जिन्हें संभालने के लिए डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि शहीद नरेंद्र के परिवार में 1 भाई और 2 बहनें हैं, जिसमें नरेंद्र का छोटा भाई अमेरिका में काम करता है.

 

नरेंद्र की खबर सुनकर गांव में मातम का माहौल है

नरेंद्र का पार्थिव शरीर आज सेना के विमान से अंबाला लाया जाएगा, जिसके बाद शहीद नरेंद्र का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव रोहेड़ा में किया जाएगा. शहीद नरेंद्र के चाचा बलबीर और चचेरे भाई विक्रम ने बताया कि उन्हें कल सेना के मुख्यालय से फोन आया था.

जिसमें बताया गया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में उनके भतीजे नरेंद्र शहीद हो गए हैं. वहीं, मुठभेड़ के दौरान उनके भाई ने आतंकवादियों को भी मार गिराया. नरेंद्र की खबर सुनकर गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है. 

भारतीय सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया

बता दें, जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार (8 सितंबर) को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. भारतीय सेना बताया कि सुरक्षा बलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, सेना ने भी करारा जवाब दिया.

इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया. हालांकि एनकाउंटर अभी भी चल रहा है. भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके ऑपरेशन की जानकारी दी. 

Input By : सुनील रवीश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget