एक्सप्लोरर

CM पद से जुड़े सवाल पर अनिल विज का बड़ा बयान, 'मेरे खिलाफ साजिश हुई थी जिसका...'

Haryana Cabinet Ministers: हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं. गुरुवार को अनिल विज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.

हरियाणा में बीजेपी की नई सरकार का गुरुवार (17 अक्टूबर) को शपथ हुआ. सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक बार फिर हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनी है. इसमें पार्टी के सीनियर नेता अनिल विज को एक बार फिर शामिल किया गया है. चुनावों के दौरान उन्होंने सीएम पद को लेकर 'दावेदारी' पेश की थी, इस पर अब उन्होंने एक तरह से सफाई दी है. 

'मेरे खिलाफ एक साजिश हुई थी...'

अनिल विज ने कहा, "मैंने कभी भी दावेदारी नहीं की थी. मेरे खिलाफ प्रचार हुआ था. जिसका मेरे कार्यकर्ताओं में बहुत रोष था. प्रचार ये हुआ कि अनिल विज तो जिम्मेवारी लेना नहीं चाहता है. मैंने तो वो क्लियर किया कि मैंने तो कभी मना किया नहीं है. अगर मुझे हाईकमांड कहती तो मैं जिम्मेवारी लेता."

हरियाणा में किन-किन नेताओं ने ली शपथ

सीएम सैनी और अनिल विज के अलावा गुरुवार को इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार, बादशाहपुर से विधायक और अहीर नेता राव नरबीर सिंह, पानीपत ग्रामीण से विधायक और जाट नेता महिपाल ढांडा, फरीदाबाद से विधायक विपुल गोयल, गोहाना से विधायक अरविंद शर्मा, रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा, बरवाला से विधायक रणबीर गंगवा और नरवाना से विधायक कुमार बेदी ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

दो महिला विधायकों- तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी और अटेली से विधायक आरती सिंह राव को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.  श्रुति राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी की बेटी हैं. पहली बार विधायक बनीं आरती केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री हैं.  तिगांव से विधायक राजेश नागर और पलवल से विधायक गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली.  चौधरी को छोड़कर सभी नए मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली. चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली. 

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीतकर राज्य में ऐतिहासिक तीसरा कार्यकाल हासिल किया. हिसार से विधायक सावित्री जिंदल समेत तीन निर्दलीय विधायकों ने भी पार्टी को समर्थन दिया.  (पीटीआई के इनपुट के साथ)

Ajay Yadav Resigns: हरियाणा में कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, कहा- 'फैसला कठिन था, लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haryana News: पानीपत के तालाब में दर्दनाक हादसा, एक दोस्त को बचाने कूदे 2 किशोर; दोनों की डूबने से मौत
पानीपत के तालाब में दर्दनाक हादसा, एक दोस्त को बचाने कूदे 2 किशोर; दोनों की डूबने से मौत
पानीपत में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, पत्थर की ओखली से कुचला चेहरा; घटना CCTV में कैद
पानीपत में भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, पत्थर की ओखली से कुचला चेहरा; घटना CCTV में कैद
अंबाला बोरवेल हादसा: 21 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया 4 साल का निर्भय, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मौत
अंबाला बोरवेल हादसा: 21 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया 4 साल का निर्भय, रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मौत
हरियाणा के मुख्य सचिव IAS अनुराग रस्तोगी को 6 महीने का एक्सटेंशन, आज हो रहे थे रिटायर
हरियाणा के मुख्य सचिव IAS अनुराग रस्तोगी को 6 महीने का एक्सटेंशन, आज हो रहे थे रिटायर

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
FIFA वर्ल्ड कप के बीच पसरा मातम, गोली माकर फुटबॉलर की हत्या, 5 महीने पहले हुई थी शादी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget