एक्सप्लोरर

Haryana: हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बना आफत, कई गांव जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी

Haryana News: हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.इससे नदी से सटे लपरा, कैत और मंडी सहित कई गांवों में पानी घुस गया है, जिससे भारी तबाही और जनजीवन प्रभावित है.

हरियाणा के यमुनागर के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. जिससे यमुना नदी के साथ लगते इलाकों में पानी ने मार करना शुरू कर दिया है. पानी ने जिले के कई गांवों में तबाही मचा दी है.

लपरा, कैत, मंडी समेत आधा दर्जन गांवों को पानी ने अपनी चपेट में ले लिया. हालात यह हैं कि लोगों के घरों में पानी घुस आया है, खेत तालाब में बदल गए हैं और गांवों की सड़कों पर नाव जैसी स्थिति बन गई है. गांवों में हालात बेकाबू हैं.

पक्के मकानों में 4 फीट तक पानी जमा 

जानकारी के अनुसार, घरों के आंगन, गलियां, यहां तक कि पक्के मकानों में भी 3 से 4 फीट तक पानी जमा हो गया है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी घरों की छतों और ऊँचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं. पशुओं को बचाने के लिए लोग रातभर पानी में उतरकर जूझते रहे. गांवों की सड़कों पर अब गाड़ियां नहीं चल रही हैं. यहां तक की लोग ट्रैक्टरों पर बैठकर एक गांव से दूसरे गांव जा रहे हैं.

ग्रामीणों ने कहा कि छोड़े गए पानी की मार अब निचले इलाकों में पढ़ रही है गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. फिलहाल पानी सड़कों से होता हुआ खेतों के साथ साथ घरों तक पहुंच गया है. गांव के हालात बिगड़ते जा रहे है. तीन से चार फीट पानी गांव की सड़कों पर चल रहा है जिससे फसलों के साथ-साथ घरों पर भी काफी नुकसान हुआ है. 

राशन और पशुओं का चारा भी पानी की वजह से हुआ खराब

इसके बाद गांव के रहने वाले ग्रामीण सलीम ने कहा कि पहले हिमाचल फिर उत्तराखंड पंजाब और हरियाणा में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. इसके साथ ही सड़कों पर तीन से चार फीट पानी होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है. लोगों के वाहन पानी में फंस गए है. खाने का राशन और पशुओं का चारा भी पानी की वजह से खराब हो गया है.

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द ही यहां पर राहत सामग्री पहुंच जाए ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए. गांव में पानी आने की सूचना मिलते ही सरपंच ने खुद ट्रैक्टर पर बैठकर पूरे गांव का दौरा किया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी.

अगले 2 दिन की बारिश में पानी बढ़ने का खतरा

सरपंच ने कहा कि गांव में लगातार पानी बढ़ रहा है जिन लोगों के घरों तक पानी पड़ता है उनको पटरी पर शिफ्ट किया गया है तो वही कई लोग घरों की छत पर शिफ्ट हुए है.

उन्होंने कहा कि करीब आधा दर्जन गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए हैं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में पानी और बढ़ने का खतरा है. अगर बैराज से पानी छोड़ा गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

परवेज खान की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
किसानों का दिल्ली कूच का ऐलान, देर रात हरियाणा-पंजाब बॉर्डर किया सील
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget