एक्सप्लोरर

Haryana: हथिनीकुंड बैराज पर यमुना में लकड़ी बटोरने वालों की भीड़, प्रशासन के लिए चुनौती

Yamuna Nagar News: यमुना नदी में पहाड़ी इलाकों से बहकर आ रही लकड़ी पकड़ने के लिए हथिनीकुंड बैराज में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. सायरन बजाकर अलर्ट किया जा रहा है, लेकिन यह लोग बाज नहीं आ रहे.

हरियाणा के यमुनानगर में यमुना नदी में पहाड़ी इलाकों से बहकर आ रही लकड़ी पकड़ने के लिए हथिनीकुंड बैराज के निचले एरिया में लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. साथ ही लाेंगाें काे बैराज से सायरन बजाकर अलर्ट किया जा रहा है लेकिन यह लोग बाज नहीं आ रहे.

इसमें प्रशासन, प्रतापनगर थाना और पुलिस सिंचाई विभाग के कर्मी भी इन्हे हटाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं. इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रही लगातार बरसात के चलते कई नदियां उफान पर हैं. हथिनी कुंड बैराज में भी पानी का स्तर बढ़ता जा रहा है.

चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे लोग

यमुना नदी जब विकराल रूप लेकर आती है तो अपने साथ पहाड़ी इलाकों से काफी सारा मलबा बहाकर लाती है. साथ ही जंगलों की लकड़ी भी नदी में बहकर आती है. इसी के चलते जब-जब यमुना में बाढ़ की सूचना आसपास के इलाकों वालों को मिलती है तो वह लकड़ी पकड़ने बैराज के पास पहुंच जाते है.

हथनी कुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं, जिसकी वजह से नदी में बेशकीमती लकड़ियां बहकर आ रहींं हैं. जब यमुना ने रोद्र रूप धारण किया तो लकड़ी पकड़ने वाले सैंकड़ो की संख्या में बैराज के निचले एरिया में टापू के पास लकड़ी पकड़ने पहुंच गए.

प्रशासन व पुलिस नदी के किनारों पर पेट्रोलिंग कर रही

इन्हे रोकने के लिए पुलिस कर्मी लगे रहे लेकिन इन्हे काबू कर पाना मुश्किल रहा. इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि इन पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन व पुलिस की टीमें नदी के किनारों पर पेट्रोलिंग कर रही है ताकि किसी तरह की अनहोनी ना हो.

इसके साथ ही यमुना नदी लगातार उफान पर है और आसपास के लोग हर जगह नदी किनारों पर लकड़ी पकड़ने में जुटे है. इसमें 18 अगस्त को बैराज के पास लकड़ी पकड़ते उत्तरप्रदेश का एक व्यक्ति नदी में बह गया था, जिसे करीब 2 किलोमीटर दूर से कई घंटो की मशक्कत के बाद रेस्कयू किया गया था.

 परवेज खान की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget