एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में प्रशासन ने कई जर्जर मकान कराए खाली, लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया

Heavy Rainfall 2025: गुरुग्राम में तेज बारिश से दीवारें और ऑफिस की छत गिर गई और कई मकानों में दरार आ गई. प्रशासन ने आधा दर्जन मकान खाली करा लिए है. प्रशासन की तरफ से राहत कार्य जारी है.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में सोमवार रात से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. कई इलाकों में जलभराव और बांध टूटने की घटनाओं के साथ-साथ मकानों की दीवारें गिरने और ऑफिस की छत ढहने जैसी घटनाएं सामने आईं. खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई जर्जर मकानों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

जानकारी के अनुसार सबसे बड़ा हादसा सेक्टर-62 में हुआ, जहां अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए खुदाई की जा रही थी. लगातार बारिश के कारण बेसमेंट की मिट्टी खिसक गई और निर्माणाधीन साइट के पास बने मकान की दीवार गिर गई. पीड़ित परिवार का कहना है कि दीवार गिरने के साथ उनके मकान का एक हिस्सा भी धंस गया. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से उन्हें पूरी रात सड़क किनारे गुजारनी पड़ी.

सदर बाजार में ऑफिस की छत भी ढही

सदर बाजार में एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस की छत भी बारिश के कारण गिर गई. सौभाग्य से हादसे के समय ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. ट्रांसपोर्टर ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया. वहीं, मारुति कुंज में भी एक मकान की दीवार में दरार आने से खतरे की आशंका बढ़ गई है.

खाली कराए गए आधा दर्जन मकान

जिला प्रशासन ने बादशाहपुर और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर कई मकानों को खाली कराया. इन मकानों में बारिश के दौरान गिरने की संभावना जताई गई थी. विशेष रूप से बादशाहपुर में पिछले दिनों एक बिल्डर की खुदाई के चलते तीन इमारतों में दरारें आ गई थीं. इन्हें एक बार फिर खाली कराया गया है ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो.

पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं भी हुईं, जिससे यातायात प्रभावित रहा. नगर निगम, पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने मिलकर सड़कों से गिरे हुए पेड़ों को हटाया और यातायात सुचारु करने का प्रयास किया. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान पुराने या क्षतिग्रस्त मकानों में न रहें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें. फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत कार्य जारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
पानीपत: बिना लाइन बंद किए टावर पर चढ़ाया, करंट लगने से युवक की मौत, 10 दिन बाद जाना था विदेश
Gurugram Fire: गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?
गुरुग्राम में दो जगह भीषण आग, गोदाम और किंगडम ऑफ ड्रीम्स परिसर में शॉर्ट सर्किट से हादसा?

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget