एक्सप्लोरर

जिस बाइकर की बीच सड़क की गई थी पिटाई, उसने गुरुग्राम छोड़ने का लिया फैसला! कहा- 'अब कभी बाइक भी नहीं चलाऊंगा'

Gurugram News: हार्दिक शर्मा, जिनपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर 4 लोगों ने हमला किया, ने गुरुग्राम और बाइकिंग छोड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने पुलिस की देरी से कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई है.

Gurugram Violence Against Biker Viral Video: कुछ ही दिन पहले गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बाइकर पर हमले की घटना की वीडियो वायरल हुआ था. इसके घटना के बाद पीड़ित हार्दिक शर्मा (27) ने यह तय किया है कि वह गुरूग्राम छोड़ देंगे और बाइकिंग से भी तौबा कर लेंगे. 

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक का कहना है कि उनके माता-पिता ने उन्हें बाइक चलाने और गुरुग्राम में रहने से मना कर दिया है. हार्दिक कहते हैं, 'मेरे माता-पिता मुझे गुरुग्राम में नहीं रहने देंगे और ना अब कोई बाइक चलाने देंगे. मैं अब अपना सामान पैक कर रहा हूं और तुरंत अपने होम टाउन हिसार जाने का फैसला कर चुका हूं.'

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, यह घटना रविवार (20 अप्रैल) को हुई, जब हार्दिक अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ मानेसर जा रहे थे. वे और उनके साथी स्पोर्ट्स बाइक पर एक नियमित ब्रेकफास्ट आउटिंग पर थे. अचानक 4 लोग SUV में सवार होकर उनके पास पहुंचे और बिना किसी कारण के उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया. इसके बाद उन्होंने हार्दिक को रोक कर उसे बुरी तरह से पीटा.

एक वायरल वीडियो में हार्दिक को आरोपियों से अपनी जान छोड़ने की गुजारिश करते हुए देखा जा सकता है. इसके अलावा भी एक वीडियो वायरल है जिसमें सभी आरोपी हार्दिक की स्पोर्ट्स बाइक को नुकसान पहुंचाते दिख रहे थे.

वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फिर मची हलचल

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, इस घटना ने काफी हलचल मचाई. शनिवार (26 अप्रैल) को, हार्दिक ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि वह अब अपने घर हिसार लौटने का फैसला कर चुके हैं. हाल ही में उनके घायल हाथ का मेडिकल परीक्षण हुआ, जिसमें गहरे नुकसान की जानकारी मिली. उन्होंने बताया, 'डॉक्टर ने कहा कि हड्डियों के अलावा, बोन मैरो भी चोटिल हुआ है.'

बता दें कि घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई और घटना के तीसरे दिन ही मंगलवार (22 अप्रैल) को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों की पहचान भानु शर्मा (33), दीपक सिंह (24), प्रज्ञा शर्मा (23), और राजत सिंह (24) के रूप में हुई है. इन्हें एक दिन बाद कोर्ट से जमानत मिल गई.

इस बीच, हार्दिक ने पुलिस की कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त किया था, क्योंकि उसे अपनी शिकायत दर्ज कराने में 12 घंटे का समय लगा. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से समय पर अपडेट नहीं मिल रहे थे. 'यह पुलिस का काम था. देखो इन लड़कों को, ये ठग हैं. पार्टी करते हैं, अपनी स्टोरीज़ पोस्ट करते हैं, इन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ता," हार्दिक ने कहा.

हार्दिक ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि आरोपियों ने कोर्ट में उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए और डराने के लिए 35 से अधिक लोग लाए. उन्होंने कहा कि आरोपियों की जमानत याचिका की सुनवाई अगस्त में होगी. वे अपनी निर्दोषता का दावा कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर पार्टी कर रहे हैं. हार्दिक ने लोगों से अपील की है कि अगर पुलिस न्याय नहीं देती, तो सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपियों को उनकी गलती का अहसास कराएं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर विनेश फोगाट का सीधा आरोप- 'लड़कियों को डराकर वापस कराए नाम'
नूंह में ब्रजमंडल शोभायात्रा आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
नूंह में ब्रजमंडल शोभायात्रा आज, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
बृजभूषण सिंह बरी लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं? बजरंग पूनिया के बयान से मिले संकेत
बृजभूषण सिंह बरी लेकिन मुश्किलें खत्म नहीं? बजरंग पूनिया के बयान से मिले संकेत
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget