एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा विधानसभा में आज से प्रशिक्षण शिविर, विधायकों को दी जाएगी इस बात की ट्रेनिंग

Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होगा, जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई नेता शामिल होंगे. नए विधायकों को सदन की कार्यप्रणाली और बजट सत्र की ट्रेनिंग मिलेगी.

Haryana Assembly News: हरियाणा विधानसभा में आज (14 फरवरी) से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत होगी, जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को सदन की कार्यप्रणाली, मर्यादाओं और बजट सत्र में अपनी बात रखने के तरीकों की जानकारी देना है.

दूसरे राज्यों के विधानसभा स्पीकर भी होंगे शामिल- कृष्ण मिड्ढा

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल होंगे. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा स्पीकर भी इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं. संसद के कई सदस्य, जिनमें जगदंबिका पाल और संजय जायसवाल प्रमुख हैं, इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. साथ ही, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी विधायकों के साथ अपने अनुभव को साझा करेंगे.

'संसदीय प्रक्रियाओं को समझेंगे नए विधायक'

डिप्टी स्पीकर ने बताया कि इस बार हरियाणा विधानसभा में 40 नए विधायक चुनकर आए हैं. ऐसे में, उन्हें सदन में अपनी बात रखने, बहस करने, प्रश्न पूछने और संसदीय प्रक्रियाओं की समझ देने के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. इस परंपरा की शुरुआत मनोहर लाल ने की थी, जिसे अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं. इससे विधायकों को संसदीय कार्यों की गहरी समझ मिलेगी.

कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि जैसे इस बार केंद्रीय बजट को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया आई है, उसी तरह हरियाणा का बजट भी बेहतर आने की उम्मीद है. बजट सत्र बेहद महत्वपूर्ण होता है और इसी को ध्यान में रखते हुए विधानसभा के सदस्यों को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे बेहतर ढंग से जनता की परेशानियों और संसदीय प्रक्रियाओं को समझते हुए जनता की आवाज सदन में उठा सकें.

ये भी पढ़ें- हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे रणदीप सुरजेवाला? भूपेंद्र सिंह की बढ़ सकती है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
पानीपत में ग्रामीणों ने रोका मंत्री कृष्ण लाल पवार का काफिला, जानें मामला
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
सोनीपत मंडी में बारिश में भीगा किसानों का धान, धरना कर मुआवजे की मांग
गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार
गुरुग्राम में बड़ा खेल! PAN कार्ड एक और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां 25 हजार
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की प्रतिमा का अनावरण
नूहः डेढ़ साल का संघर्ष लाया रंग, शहीद अग्निवीर समय सिंह की मूर्ति का अनावरण

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget