एक्सप्लोरर

कांग्रेस: सीटें और वोट शेयर बढ़ा, 2019-2024 में भी ताकत बढ़ी, फिर भी बढ़ गया सत्ता में वापसी का इंतजार 

Haryana Election Results: हरियाणा चुनाव 2024 में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई. कांग्रेस को पिछली बार से 6 सीट ज्यादा मिलीं, लेकिन सत्ता में वापसी नहीं हो सकी. वहीं, वोट शेयर भी लगभग बराबर रहा.

Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं और बीजेपी कुल 48 सीटें और 39.94 फीसदी वोट शेयर पाकर तीसरी बार सरकार बना रही है. हालांकि, कांग्रेस को ऐसे नतीजों की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी. दावा किया जा रहा था कि इस बार हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर है. किसान, नौजवान और जवान तीनों ही बीजेपी से नाराज हैं और इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा, मगर हुआ इसका उल्टा.

तमाम एग्जिट पोल भी यही कह रहे थे, लेकिन इस बार बीजेपी को 2014 की मोदी लहर से भी ज्यादा सीटें मिलीं. ऐसे में सत्ता में वापसी का इंतजार कर रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा.

मतगणना की शुरुआत में ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने '60 सीटें पार' का नारा देते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया था. हालांकि, समय के साथ ये जश्न फीका पड़ता चला गया, जब कांग्रेस के हाथ केवल 37 सीटें लगीं और ये सियासी वनवास पांच साल और बढ़ गया. 

वहीं, सीट काउंट और वोट शेयर के हिसाब से देखें तो बीते दो चुनावों की तुलना में इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन और बेहतर हुआ. साल 2014 और 2019 से तुलना की जाए तो इस बार के चुनाव में कांग्रेस को सीटें और वोट शेयर दोनों ही ज्यादा मिले हैं. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 
कांग्रेस की सीटें- 15
कांग्रेस का वोट शेयर- 20.58 फीसदी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
कांग्रेस की सीटें- 31
कांग्रेस का वोट शेयर- 28.08

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
कांग्रेस की सीटें- 37
कांग्रेस का वोट शेयर- 39.09

यानी कांग्रेस के वोट शेयर में 11.01 परसेंट के भारी उछाल के साथ 6 सीटें भी बढ़ी हैं. वहीं, बीजेपी का वोट परसेंट केवल 3.45 पॉइंट बढ़ा. हालांकि, पार्टी को पिछली बार से 8 सीटें ज्यादा मिलीं. दोनों दलों के वोट प्रतिशत में भी ज्यादा अंतर नहीं दिखा.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में ही कांग्रेस ने गंवाईं सीटें
हरियाणा में कांग्रेस की हार की वजहों पर अगर चर्चा की जाए, तो कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पार्टी थोड़ा ज्यादा ध्यान दे सकती थी. ये काम बीजेपी ने बखूबी किया और सत्ता की हैट्रिक लगाने में कामयाब रही. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे पहले तो बीजेपी ने राज्य के गैर-जाट वोट बैंक को करीने से साधा. यही वजह रही कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सोनीपत में ही कांग्रेस को पांच में से चार सीटों पर हार मिली.  

एक वजह कुमारी सैजला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमों में अनबन भी मानी जा रही थी. चुनाव से पहले ये चर्चा होने लगी थी कि कौन सा उम्मीदवार कुमारी सैलजा के गुट से आता है और कौन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुट से. ये भी देखा जा रहा था कि किस कैंडिडेट का कनेक्शन डायरेक्ट कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में BJP ने रचा इतिहास तो कांग्रेस सिर्फ इतने वोट फीसदी से पिछड़ी, जानें डिटेल

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
Gurugram Rain: गुरुग्राम में पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, NH-48 पर लंबा जाम
हरियाणा: गुरुग्राम में पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, NH-48 पर लंबा जाम
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget