एक्सप्लोरर

'प्रदेश में जो जनता का माहौल है, उसे देखकर मैं...', एग्जिट पोल नतीजों को लेकर बोले BJP नेता अनिल विज

Haryana Exit Poll Result: हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है. वो धड़ों में बंटी हुई है. ये जो एग्जिट पोल होता है वो उसे कैलकुलेट नहीं कर पाता है.

Anil Vij On Exit Poll Result 2024: हरियाणा में शनिवार (5 अक्टूबर) को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजों पर चर्चा हो रही है. ज्यादातर एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में दावा किया है कि हरियाणा में तो बीजेपी की ही सरकार बनेगी.

एग्जिट पोल को लेकर एबीपी न्यूज से बात करते हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा, ''अभी तो चुनाव आयोग ने ये भी घोषणा नहीं की है कि यहां कितने फीसदी वोट पड़े हैं. मैंने भी चुनाव लड़ा है. प्रदेश में जो जनता का माहौल है, उसे देखकर मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सरकार बनाएगी.'' 

 

कांग्रेस धड़ों में बंटी हुई- अनिल विज

जब उनसे ये कहा गया कि अंबाला कैंट और अनिल विज का रिश्ता तो पूरा हरियाणा जानता है लेकिन हम पूरे प्रदेश की बात कर रहे हैं. आज स्थितियां बदल गई हैं? आप सच को स्वीकार करने वाले नेताओं में से हैं. इस सवाल पर बीजेपी नेता ने कहा, ''कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है. वो धड़ों में बंटी हुई है. जैसे किसी जगह पर कुमारी सैलजा जी के उम्मीदवार को टिकट मिल गई तो वहां पर दूसरे धड़े ने बागी खड़ा कर दिया और ऐसे ही सारे हरियाणा में किया.'' 

हरियाणा में बीजेपी अच्छी स्थिति में- अनिल विज

उन्होंने आगे कहा, ''ये जो एग्जिट पोल होता है वो उसे कैलकुलेट नहीं कर पाता है. कौन कितना डैमेज कर रहा है, उसका पता नहीं लगता है. इस बारे में पता तो 8 अक्टूबर को ही लगेगा. मुझे जो पता लगा है, वो ये है कि बीजेपी हरियाणा में अच्छी स्थिति में है और हमारी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी.'' 

जब बीजेपी नेता से पूछा गया कि आपने कहा कि 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास में मिलेंगे यानी आपने CM पद को लेकर फिर से दावेदारी ठोक दी? अब जब बीजेपी की सरकार जाती हुई दिख रही है तो आपने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में मिलूंगा. इस सवाल पर पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा, ''मैंने पार्टी से आज तक कभी कुछ नहीं मांगा और ना ही मैंने कभी पार्टी को कुछ कहा है.'' 

उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया गया तो प्रदेश में इस बात की चर्चा चली कि जब नायब सिंह सैनी बन सकते हैं तो अनिल विज क्यों नहीं. अगर पार्टी मुझे जिम्मेदारी देती है तो मैं उसे स्वीकार करुंगा और उसे बखूबी निभाऊंगा.'' 

जब उनसे पूछा गया कि दिल पर हाथ रखकर कहिए कि आपका एग्जिट पोल क्या कहता है? इस सवाल पर अनिल विज ने कहा, ''मैं झूठ नहीं बोलता हूं. हम पता कर रहे हैं और हमें लगता है कि हरियाणा में बीजेपी सरकार बनाएगी.'' 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में कांग्रेस या BJP, किसकी सरकार? इस एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा, जान लीजिए आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget