एक्सप्लोरर

Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम जलभराव पर निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर वार, दीपेंद्र हुड्डा का पलटवार, '11 साल BJP...'

Gurugram Waterlogging News: गुरुग्राम में जलभराव को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आमने-सामने आ गए हैं. हुड्डा ने 11 साल की बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए.

गुरुग्राम में बारिश के बाद जलभराव की समस्या को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच तकरार तेज हो गई है. गोड्डा सांसद और बीजेपी नेता डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर निशाना साधा और गुरुग्राम की मौजूदा हालत के लिए पिछली सरकारों और बिल्डरों को जिम्मेदार ठहराया. वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने करारा पलटवार करते हुए पूछा कि अगर 11 साल से बीजेपी की ही सरकार है तो अब तक सुधार क्यों नहीं हुआ.

निशिकांत दुबे ने लगाए आरोप

डॉ. निशिकांत दुबे ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "बिना सरकारी प्लानिंग के यदि प्राइवेट बिल्डर्स कांग्रेस के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का शहर बनाएँगे तो गुरुग्राम जैसा शहर ही बनेगा. सरकार क्या करेगी? उन बिल्डरों तथा तत्कालीन सरकार के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए."

दुबे का इशारा साफ था कि कांग्रेस शासनकाल में बिना सोच-समझ के विकास हुआ, जिसमें बिल्डरों और अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया. उनका कहना है कि बिना सही योजना के गुरुग्राम जैसे बड़े शहर में समस्याएँ खड़ी होना तय था.

दीपेंद्र हुड्डा ने किया पलटवार

इस पर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने तंज कसते हुए लिखा, "मेरे प्रिय भाई निशिकांत दुबे जी, 11 साल से बीजेपी की सरकार है, फिर भी गुरुग्राम क्यों डूबे जी?" हुड्डा ने सीधे तौर पर बीजेपी पर सवाल खड़े कर दिए कि अगर पिछली सरकारों की गलती भी मान ली जाए, तो इतने लंबे कार्यकाल में बीजेपी ने हालात सुधारने के लिए क्या कदम उठाए.

गुरुग्राम में हर साल बारिश के दौरान जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिलती है. आईटी और कॉर्पोरेट हब कहे जाने वाले इस शहर में बुनियादी ढांचे की खामियाँ बार-बार उजागर होती हैं. स्थानीय लोग कहते हैं कि सड़कों पर घंटों जाम, गड्ढों में पानी और ड्रेनेज की समस्या आम हो गई है.

इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है. निशिकांत दुबे जहां कांग्रेस के दौर के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, वहीं दीपेंद्र हुड्डा बीजेपी से 11 साल के कामकाज का हिसाब मांग रहे हैं. साफ है कि गुरुग्राम के जलभराव की समस्या अब सिर्फ स्थानीय मुद्दा नहीं रही, बल्कि यह राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गई है.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
Gurugram News: गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट
गुरुग्राम में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, 13 बांग्लादेशी नागरिक किए गए डिपोर्ट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget