एक्सप्लोरर

Haryana Rain: हरियाणा के सोनीपत में भी बारिश से बुरा हाल, नेशनल हाईवे 44 पर जगह-जगह जलभराव

Haryana Rain News: तेज बारिश के कारण सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर जलभराव हो गया है. चौक-चौराहों, दुकानों और अंडरपास में पानी भर गया है. स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को जमकर कोसा है.

दिल्ली-NCR में मेघा झमाझम बरस रहे हैं और लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन यह बारिश अब स्थानीय लोगों के लिए आफत बनती हुई नजर आ रही है. सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर भी जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सोनीपत-गोहाना को जोड़ने वाला शनि मंदिर रेलवे अंडरपास स्विमिंग पूल का रूप धारण कर चुका है, तो शहर के मुख्य चौक-चौराहे भी पानी से लबालब भरे हैं. सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर तेज बारिश ने रफ्तार पर लगाम लगा दी है और जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है.

वाहन चालकों को हो रही परेशानी

सभी चौक-चौराहों पर लबालब पानी भरा है, वाहन चालकों को भारी परेशानी उठाना पड़ रहा है. सोनीपत-गोहाना को जोड़ने वाला रेलवे अंडरपास भी अब स्विमिंग पूल का रूप धारण कर चुका है. इस बारिश ने लोगों की समस्या को और बढ़ा दिया है.

हालांकि, सोनीपत नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि अबकी बार बारिश में सोनीपत में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन अधिकारियों के दावे हवा-हवाई होते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा नई बनाई गई फ्लाईओवर और मुरथल थाने के बाहर भी पानी भरा नजर आया.

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को जमकर कोसा 

स्थानीय लोगों ने भी इस बारिश के बाद अधिकारियों को जमकर कोसा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल यह दावा किया जाता है कि पानी नहीं भरने दिया जाएगा, लेकिन हर साल की तरह पानी भर रहा है. दुकानों में पानी भर जाता है, लेकिन अधिकारी अपने दफ्तरों से नहीं निकलते. नेशनल हाईवे 44 पर भी पानी निकासी की कोई सुविधा नहीं है. 

बता दें कि हरियाणा में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है.

Input By : नितिन अंतिल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget