एक्सप्लोरर

Gurugram News: गुरुग्राम में 200 साल पुराना बांध टूटा, सेक्टर 63A में बाढ़, अरावली से आया सैलाब

Gurugram Kadarpur Dam Breaks: गुरुग्राम के सेक्टर 63A स्थित कादरपुर गांव में 200 साल पुराना बांध टूट गया. अरावली से आए पानी के दबाव के कारण यह हादसा हुआ। बांध की मरम्मत न होने से यह स्थिति बनी.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 63 A के गांव कादरपुर और उसके आसपास में इस वक्त हड़कंप मच गया जब कदरपुर में बना 200 साल पुराना बांध टूट गया और आसपास के इलाकों में पानी भर गया. अरावली से आया पानी का दबाव इतनी तेज हुआ कि कदरपुर गांव का बांध भर भरा कर टूट गया. और गांव सहित आसपास के इलाके जलमग्न हो गए. इस दौरान वहां से लोगों का आना-जाना भी बंद हो गया.

साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर 63 A के गांव कादरपुर में बना 200 साल पुराना बंद अचानक भरभरा कर टूट गया. दरअसल अरावली से आने वाला पानी इस बांध के पास तालाब में इकट्ठा होता था. समय-समय पर इस तालाब की सफाई करवाई जाती थी और बंद की मरम्मत का काम भी किया जाता था, लेकिन अब कई सालों से ना तो बांध के पीछे तालाब की सफाई करवाई गई और ना ही बंद की मरम्मत का काम किया गया.

आसपास का इलाका हो गया जलमग्न

इसी का नतीजा यह हुआ कि कदरपुर गांव और आसपास के गांव और सेक्टर पानी से लबालब भर गए. क्योंकि अरावली से आने वाला पानी कल आई बारिश के कारण इतनी तेजी से आया कि सेक्टर 63 A के कादरपुर गांव मैं अंग्रेजों के समय से बना हुआ करीब 200 साल पुराना बांध टूट गया. अरावली से पानी इतनी तेजी से नीचे आया कि बांध उसको सम्भाल नहीं सका और बांध टूट गया और आसपास का इलाका जलमग्न हो गया.

लोगों का आना-जाना भी हो गया बंद

आपको बता दे की कल बारिश के बाद बांध टूट जाने के कारण इतनी तेज पानी आया कि आसपास के सेक्टर और गांव साथ के गगनचुंबी इमारतों के नीचे इतना पानी भर गया मानो बाढ़ आ गई हो. बांध टूट जाने के कारण सड़कों पर इतनी तेज पानी आ गया कि वहां से लोगों का आना-जाना भी बंद हो गया.

आसपास के इलाके में भरता हुआ नजर आया पानी

आपको बता दें कि इसी रोड से होकर सीआरपीएफ बटालियन के जवान भी जाते हैं इसके साथ पुलिस ट्रेनिंग कैंप भीं यहीं पर है जो यहां पर हरियाणा पुलिस के जवान ट्रेनिंग कर रहे है वे भी यहां से आगे नहीं जा सके. कुछ लोग तो यहां भर पानी में मछली पकड़ते हुए भी नजर आए. हालांकि रात को बारिश नहीं आई इस वजह से पानी का दबाव काम हुआ लेकिन पानी फिर भी आसपास के इलाके में भरता हुआ नजर आया.

'करीब 200 साल पुराना है बांध'

कदरपुर के पास बांध टूट जाने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. ग्रामीणों ने कहा कि यह बांध करीब 200 साल पुराना है और पहले इस बांध के पीछे तालाब की हर वर्ष सफाई की जाती थी और इसके साथ-साथ बांध की मरम्मत भी की जाती थी, लेकिन पिछले कई सालों से नगर निगम ना तो इस तालाब की सफाई कर पा रहा है और ना ही बांध की मरम्मत की. अगर नगर निगम इस बांध की मरम्मत का काम बारिश से पहले कर देता तो हो सकता है यह बंद ना टूटा और आसपास का इलाका जलमग्न ना होता.

'हो सकता है कि यह बात फिर से टूट जाए'

ग्रामीणों द्वारा कई बार नगर निगम के अधिकारियों को बांध के बारे में जानकारी देने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा लेकिन ग्रामीणों ने खुद ही जेसीबी मंगवाई और बांध की मरम्मत का काम शुरू कर दिया. हालांकि आज सुबह बारिश नहीं हुई जिसकी वजह से पानी कब आ रहा है लेकिन बांध की मरम्मत के काम के चलते हुए अगर बारिश आ गई तो हो सकता है कि यह बात फिर से टूट जाए और यहां से आने वाला पानी और आगे तक इलाकों में भर जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget