एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास की एडवाइजरी जारी

Work From Home in Gurugram : मौसम विभाग ने गुरुग्राम में 2 सितंबर के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में मंगलवार (2 सितंबर) के लिए सभी कॉरपोरेट और प्राइवेट संस्थानों को वर्क फ्रॉम होम और सभी स्कूलों के लिए ऑनलाइन क्लास की एडवाइजरी जारी की गई है. डीसी गुरुग्राम ने कहा कि 2 सितंबर 2025 को मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में ये एडवाइजरी जारी की गई है. गुरुग्राम में सोमवार (1 सितंबर) दोपहर से हो रही झमाझम बारिश के चलते शहर जलमग्न हो गया. जगह-जगह जल भराव नजर आया. एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों का लंबा जाम लग गया. सर्विस लाइन पर सेक्टर 15 के पास करीब 2 घंटे तक एग्जाम में लोग फंसे रहे. कई लोग अपने वाहन दूर ही खड़े कर कर पैदल अपने घर की ओर जाते नजर आए. 

एडवाइजरी में क्या कुछ कहा गया?

  • सभी कॉर्पोरेट व निजी कार्यालयों से अनुरोध है कि कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दें
  • जिले के सभी विद्यालयों को दिनांक 02 सितम्बर 2025 को ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं
  • 1 सितंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक 100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई
  • 2 सितम्बर 2025 को ऑरेंज अलर्ट – भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना
  • जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें

गुरुग्राम में बाढ़ जैसे हालात

बारिश के बाद गुरुग्राम में बाढ़ जैसे हालात बन गए. शायद ही कोई सड़क ऐसी होगी जो दरिया बनने से पीछे रह गई होगी. दोपहर करीब डेढ़ बजे से शुरू हुई बारिश ने सड़कों पर तीन फीट पर पानी जमा कर दिया. सबसे ज्यादा बुरा हाल तो शहर की कॉलोनियाें का है, जहां पानी ही पानी नजर आया. कई जगह तो पैदल निकलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा.

अचानक मौसम में हुआ बदलाव

सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे तक धूप खिली हुई थी. दोपहर को अचानक मौसम में परिवर्तन होने लगा और डेढ़ बजे तक गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू हो गई. ग्रामीण क्षेत्र में डेढ़ बजे से झमाझम बारिश होनी शुरू हो गई. वहीं दोपहर करीब ढाई बजे से शहरी क्षेत्र में भी जोरदार बारिश हुई.

इन जगहों पर सबसे ज्यादा बुरा हाल

हालांकि शुरुआत में कुछ देर बारिश होने के बाद यह बंद हो गई लेकिन तीन बजे से ही देर शाम तक लगातार बारिश होती रही. सबसे ज्यादा बुराहाल सेक्टर-10, सिविल लाइन्स, सेक्टर-4, धनवापुर रोड, लक्ष्मण विहार, भीम नगर, अर्जुन नगर, सूरत नगर न्यू कॉलोनी, सेक्टर-52, वजीराबाद, सेक्टर-57, सेक्टर-45, सुशांत लोक, बसई रोड, अग्रसेन चौक, सेक्टर 51, सेक्टर 37 रोड, सीआरपीएफ रोड, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर नरसिंहपुर का हुआ. सड़कों पर एकत्र हुए पानी ने वाहनों की रफ्तार तक रोक दी. कई किलोमीटर तक वाहनों का लंबा जाम भी लग  गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget