एक्सप्लोरर

क्या ज्योति मल्होत्रा ने बदला अपना धर्म? डायरी से लेकर शादी तक पुलिस ने साफ की तस्वीर

Jyoti Malhotra News: ज्योति मल्होत्रा को लेकर जारी प्रेस नोट में पुलिस ने कहा कि अभी तक आंतकवादी घटनाओं में संलिप्तता को लेकर कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं.

ज्योति मल्होत्रा पर हिसार पुलिस का प्रेस नोट सामने आया है. इस प्रेस नोट में बताया गया है कि 16 मई को हिसार पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को 152 BNS और सरकारी गोपनीय अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था. ज्योति मल्होत्रा कुछ PIOs से सम्पर्क में थी और कुछ सूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया था. 18 मई की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह पहला प्रेस नोट है.

कुरुक्षेत्र निवासी हरकीरत से भी पूछताछ

प्रेस नोट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लिए. इसके साथ ही कुरुक्षेत्र निवासी हरकीरत को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया. हरकीरत वीजा सेवा उपलब्ध करवाता है.

हरकीरत से 2 मोबाइल फोन कब्जे में लिए

पुलिस ने हरकीरत से 2 मोबाइल फोन कब्जे में लिए. हरकीरत को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया गया है. ज्योति और हरकीरत से बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है जहां विश्लेषण जारी है. अभी तक विश्लेषण का परिणाम हिसार पुलिस को सौंपा नहीं गया है. आरोपी ज्योति 5 दिन के पुलिस रिमांड पर है. हिसार पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. प्रोटोकॉल के अनुसार कुछ केंद्रीय जांच संस्थाओं ने भी आरोपी ज्योति से पूछताछ की है.

पुलिस ने कुछ अफवाहों का खंडन किया

  • पूरे मामले में जांच हिसार पुलिस कर रही है और आरोपी हिसार पुलिस के ही हिरासत में है. कुछ केंद्रीय जांच संस्थाएं आरोपी से समय समय पर पूछताछ कर रही है पर इनमें से किसी भी संस्था को आरोपी की हिरासत नहीं सौंपी गई.
  • आरोपी की किसी भी सैन्य, रक्षा या रणनितिक जानकारी तक पहुंच होने बारे कोई तथ्य अभी तक सामने नहीं आया है.
  • पुलिस द्वारा जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है जहां विशलेषण जारी है. अभी तक विशलेषण का परिणाम हिसार पुलिस को सौंपा नहीं गया है. आरोपी के वाट्सअप चैट के बारे में अभी कुछ भी टिप्पणी नहीं किया जा सकता है.
  • आरोपी की कथित डायरी के जो पन्ने सार्वजनिक रूप से दिखाए जा रहे है वो पुलिस के कब्जे में नहीं है.
  • आरोपी के 4 बैंक अकाउंट की गहनता से विशलेषण जारी है. पैसों के लेन-देन के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं किया जा सकता है.
  • आरोपी निश्चित ही यह जानते हुये कि कुछ लोग PIOS हैं, उनसे सम्पर्क में थी. लेकिन अभी तक सीधे तौर पर ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया जिससे यह कहा जा सके कि आरोपी का संपर्क किसी आतंकवादी संगठन से था. आरोपी के किसी भी आंतकवादी घटनाओं में संलिप्तता को लेकर कोई तथ्य अभी तक सामने नहीं आया है.
  • आरोपी के किसी PIO के साथ शादी, धर्म परिवर्तन इत्यादि के बारे में अभी तक कोई तथ्य सामने नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget