एक्सप्लोरर

वोट फीसदी में आगे कांग्रेस, लेकिन सीटों में BJP दे रही पटखनी, जानें हरियाणा का रुझान

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है. हालांकि पिछले दो चुनावों के मुकाबले उसके वोट फीसदी और सीटों में इजाफा हुआ है.

Haryana Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में रुझानों ने चौंका दिया है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर देखा गया कि बीजेपी 49 सीटों पर आगे चल रही है. यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है.

आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है. आईएनएलडी और बीएसपी गठबंधन एक-एक सीट पर आगे है. चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं. इस चुनाव में दुष्यंत चौटाला की जेजेपी का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है.

किसे कितने वोट?

हालांकि वोट फीसदी में कांग्रेस सत्तारूढ़ दल बीजेपी से आगे निकलती दिख रही है. करीब साढ़े 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 40.08 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी को 39.06 फीसदी वोट मिले हैं.

आप को 1.57 फीसदी, बीएसपी को 1.62 फीसदी, आईएनएलडी को 5.04 फीसदी, जेजेपी को 0.80 फीसदी वोट मिले हैं.

2019 में क्या था परिणाम?

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 में उसे 47 सीटें मिली थी. इस बार के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी को दो चुनावों से भी बड़ा फायदा होता दिख रहा है. रुझान रिजल्ट में बदला तो बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाएगी.

बीजेपी को 2019 में 36 फीसदी वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस को तब 28 फीसदी वोट के साथ 31 सीटें मिली थीं. 2019 में जेजेपी 10, आईएनएलडी एक और एचएलपी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी. 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी.

जेजेपी का सूपड़ा साफ

पिछले चुनाव में जेजेपी किंगमेकर बनकर उभरी और बीजेपी के साथ सरकार बनाई. इस बार जेजेपी का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है. खुद पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से हार रहे हैं. वो रुझानों में छठे स्थान पर हैं. इस सीट से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह जीत हासिल करते हुए दिख रहे हैं.

Watch: रुझानों में अनिल विज पीछे, दर्द में गाया- 'हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया'

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
सोनीपत: NH-44 फुटओवर ब्रिज के गड्ढे में डूबा युवक, NHAI प्रोजेक्ट डायरेक्टर की लापरवाही पर FIR दर्ज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, 'जांच निष्पक्ष नहीं हुई तो...'
Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?
बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget