एक्सप्लोरर

याशिका गोयल ने हासिल किया हरियाणा में दूसरा स्थान, पढ़ें जींद की बेटी की Success Story

Haryana News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत मंगलवार को 12वीं (CBSE-12) के नतीजे घोषित किए गए, इसमें हरियाणा में दूसरा स्थान पाने वाली याशिका गोयल ने बताया उसकी सफलता का राज.

CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE-12) ने आज यानी 13 मई 2025 को कक्षा 12वीं के परीक्षा नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल कक्षा 12वीं के नतीजों में बीते साल की तुलना में मामूली सुधार देखने को मिला है. इस साल (2025) कुल 88.39% छात्र पास हुए हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 87.98% था. यानी इस बार 0.41% का सुधार दर्ज किया गया है.

नतीजों की घोषणा के बाद एक इंटरव्यू में याशिका ने कहा कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में मैंने पूरे हरियाणा में दूसरा स्थान हासिल किया है. मुझे कुल 495 अंक मिले हैं. उसने कहा कि जो हमें अच्छे टीचर मिलते हैं वो हमें अच्छे से गाइड करते हैं. उनके बदौलत यह सफलता मिली है. उसने कहा कि मेरे टीचर ने मेरे पीछे इतनी मेहनत की है, क्लास 1 से मेरे पीछे इतनी मेहनत की है. शुरू से मेरा बेस मजबूत रहा. तभी मैं आज इस मुकाम पर पहुंच पाई हूं.

याशिका ने कहा कि मैं नॉर्मल रूटिन में रोज 12-13 घंटे अपने स्टडिज को दिया करती थी. इसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जो भी करना होता था तो वह भी करती थी. उसने कहा कि नंबर बहुत ज्यादा मैटर नहीं करता है, क्योंकि जिसने भी पूरी मेहनत की है और यदि वह इसे लगातार करता रहे तो एक न एक दिन उसे सफलता जरूर मिलेगी. वह कुछ न कुछ बड़ा हासिल जरूर कर लेगा. 

वहीं याशिका के पिता सूरज गोयल ने कहा कि याशिका मेरी बेटी है और पूरे हरियाण में सेकेंड आने से मुझे इतनी खुशी हुई है, इसे मैं बयां नहीं कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि मैं स्कूल के सभी टीचर, स्टाफ सबका आभारी हूं. उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का पूरा भरोसा था कि इसे कोई न कोई पोजिशन जरूर मिलेगा, जिस तरह से यह मेहनत कर रही थी. लेकिन हरियाणा में राज्य स्तर पर पोजिशन आएगी इतनी उम्मीद नहीं थी लेकिन हरियाणा में स्थान पाने पर मुझे इतनी खुशी हुई जिसे मैं बयां नहीं कर सकता. 

पिछले साल से कितना बेहतर 

इस बार का कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है, जो पिछले साल (87.98%) की तुलना में ज्यादा है. CBSE के इस रिजल्ट में 1.15 लाख से ज्यादा छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 25 हजार से ज्यादा छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर देशभर में टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है.

इसे भी पढ़ें: Haryana News: पानी देने से किया मना, 'शराबी' बाप ने 6 साल के मासूम को पटक-पटककर मार डाला

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget