एक्सप्लोरर

कंगना रनौत के बयान पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'ऐसा बटन दबाना कि इन्हें...', खट्टर को भी घेरा

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा चुनाव में कंगना रनौता का बयान भी मुद्दा बना हुआ है. कंगना रनौत ने कृषि कानूनों को लेकर एक बयान दिया था जिस पर अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया आई है.

Haryana News: हरियाणा में चुनावी रैली के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने लोकसभा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के बयान पर निशाना साधा. केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसा बटन दबाना कि खट्टर 'नकली खट्टर' लगे और इन्हें तीनों क़ानून फिर याद ना आए. 

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोहतक में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''एक वॉर्निंग देना चाहता हूं किसान आंदोलन हुआ था. आपके घर से कोई ना कोई आया था दिल्ली के बॉर्डर पर, 13 महीने मैंने दिल्ली के सीएम रहते हुए आपकी सेवा की थी. पानी भेजा, जल बोर्ड के टैंकर भेजे, खाना-पीना भेजा. जो हो सकता था मैंने किया.''

केजरीवाल ने आगे कहा, ''जब मोदी जी को लगा कि वह चुनाव हार जाएंगे तो उन्होंने तीनों कानून वापस ले लिए. लेकिन खतरे की घंटी बज रही है. उनकी नियत खराब है. बीजेपी की एक बहुत बड़ी नेता कंगना रनौत ने मांग की है कि तीनों कानून वापस लाए जाएं. यह दिखाता है कि उनकी क्या मंशा है. वह तीनों कानून वापस लाना चाहते हैं.''

एक मौका हरियाणा में भी दें- केजरीवाल
आप नेता ने कहा, ''आज आपके बेटे की दिल्ली और पंजाब में सरकार है, बीच में हरियाणा पड़ता है. अपने बेटे को हरियाणा में भी तो मौका दे दो. इन बदमाशों ने मुझे जेल में डाल दिया था. मैं काम करके आया हूं इसलिए वोट मांग रहा हूं, देश के लिए जीता हूं देश के लिए मरता हूं. आज मैं मोदी से टकरा रहा हूं क्योंकि दिल्ली के बुजुर्गों का आशीर्वाद मेरे साथ है.''

ये भी पढ़ें- हरियाणा: BSP-INLD गठबंधन जीता तो CM कौन? मायावती ने कर दिया ऐलान

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget