एक्सप्लोरर

हरियाणा: BSP-INLD गठबंधन जीता तो CM कौन? मायावती ने कर दिया ऐलान

Haryana Assembly Elections 2024: बसपा चीफ मायावती ने हरियाणा में अपने चुनाव प्रचार की आज शुरुआत की. प्रचार की तारीख के बारे में कहा जा रहा है कि बहुत सोच-समझकर तय की गई है.

Haryana News: हरियाणा के जींद की रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि अगर सरकार बनी तो अभय सिंह चौटाला (Abhay Singh Chautala) मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि मायावती ने यह भी साफ कर दिया कि बसपा-इनेलो गठबंधन की सरकार आने पर दो डिप्टी सीएम होंगे जिसमें एक बसपा का होगा. 

उधर, इस रैली में इंडियन नेशनल लोक दल के नेता अभय चौटाला भी मौजूद थे जिन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर घेरा. अभय चौटाला ने कहा कि सत्ता में आए तो बिजली के मीटर उखाड़ कर (मनोहर लाल) खट्टर के घर पंहुचा देंगे और बिजली फ्री देंगे. 

बसपा और इनेलो लगातार यह दावा कर रही है कि उनकी गठबंधन की हरियाणा में जीत होगी और दोनों मिलकर सरकार बनाएंगे. वहीं, मायावती ने हरियाणा में अपनी रैली की शुरुआत अभय सिंह चौटाला के दादा और पूर्व सीएम देवीलाल की 111वीं जयंती के दिन की है. इसको लेकर मायावती ने ट्वीट भी किया. उन्होंने कहा, ''जब हरियाणा प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और यह चुनाव बीएसपी औक इनेलो मिलकर लड़ रहे हैं. यदि इस गठबंधन का बेहतर रिज़ल्ट आ जाता है तो फिर यही इनके जन्मदिन पर सच्ची श्रद्धा भी होगी.'' 

दुष्यंत चौटाला को घेरने की तैयारी?
माना जा रहा है कि इनेलो और बसपा ने खास रणनीति के तहत ही मायावती की जिंद की रैली आयोजित की है जिसके उचाना सीट से देवीलाल के परिवार के और सदस्य जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला चुनाव मैदान में हैं. उचाना सीट पर दुष्यंत चौटाला का मुकाबला कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह और बीजेपी के देवेंद्र अन्नी से है तो वहीं बसपा ने यहां से सुबे सिंह लोहाना को टिकट दिया है.

हरियाणा में इनेलो ने खास रणनीति के तहत बसपा के साथ गठबंधन किया है जिसकी नजर राज्य के दलित वोटों पर है. हरियाणा में 21 फीसदी मतदाता दलित समुदाय से हैं तो वहीं यहां की 17 सीटें आरक्षित हैं. बसपा ने हरियाणा में पिछला चुनाव भी लड़ा था और करीब चार फीसदी वोट हासिल किए थे.

य़े भी पढ़ें- ‘किसानों का मुखौटा पहनकर...’, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस बयान पर भड़की कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget