एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल की हरियाणा में लोगों से बड़ी अपील, 'झाड़ू का बटन इतना दबाना कि...'

Arvind Kejriwal: हरियाणा के रानिया में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सत्ता में आने के लिए वोट नहीं मांग रहा, दिल्ली की सत्ता छोड़कर आया हूं, यहां हमारे बिना सरकार नहीं बन रही.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस बीच उन्होंने दावा किया है कि हरियाणा में AAP के बिना सरकार नहीं बनेगी. 

उन्होंने रानिया में कहा, ''एक मौका दे दो हरियाणा की भी सेवा का, यहां भी स्कूल अच्छी करेंगे, बिजली फ्री करेंगे. आप कहोगे कि सरकार में तो आ नहीं रहे, कैसे करोगे. मेरा जवाब है कि जो भी सरकार बन रही है, हमारे बिना नहीं बन रही है. हम काम कराएंगे. दिल्ली वालों ने भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर AAP को चुना था और फिर उन दोनों पार्टियों को भूल गए. इतना झाड़ू का बटन दबाना कि बटन खराब हो जाए.''

मेरी ईमानदारी पर वो चोट करना चाहते थे- केजरीवाल

बीजेपी को निशाने पर लेते हुए  दिल्ली के पूव मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों ने मुझे जेल में डाल दिया था. मेरा कसूर ये है कि दस साल दिल्ली का सीएम रहते हुए मैंने अच्छे स्कूल बनाए. दिल्ली और पंजाब में लोगों को फ्री में बिजली दी. बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा कराए.  इतने काम कोई भ्रष्ट आदमी तो नहीं कर सकता न. दिल्ली में बिजली फ्री करने में तीन हजार करोड़ लगे. भ्रष्ट होता तो तीन हजार करोड़ अपनी जेब में डाल लेता. हरियाणा में बिजली फ्री नहीं है. 

उन्होंने कहा कि 22 राज्यों बीजेपी की सरकारें हैं. वहां बिजली सबसे महंगी हैं. मुझे जेल में इसलिए डाला क्योंकि मेरी ईमानदारी पर वो चोट करना चाहते थे. मेरे कट्टर दुश्मन भी कहते हैं कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी नहीं हो सकता है. जेल में मुझे तोड़ने की कोशिश की, मेरा इन्सुलिन बंद कर दिया. ऊपर वाले की कृपा से आज आपके सामने जिंदा हूं. 

'ये हमारे हौसले नहीं तोड़ सकते'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो मेरे हौसले तोड़ने चाहते थे, लेकिन मैं हरियाणा का हूं, हरियाणा वाले मजबूत होते हैं, हमारे हौसले नहीं तोड़ सकते.  मैं आपसे इसलिए वोट मांगने नहीं आया कि सत्ता में आना है. मैं दिल्ली की सत्ता छोड़कर आया हूं. 

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि किसी ने मुझसे इस्तीफा मांगा नहीं था. मैंने खुद इस्तीफा दे दिया. दिल्ली वालों से कहा कि अगर फिर से चुनोगे, तो सीएम बनूंगा. एक मौका दे दो हरियाणा की भी सेवा करके दिखाएंगे. यहां भी स्कूल अच्छी करेंगे, बिजली फ्री करेंगे. आप कहोगे कि सरकार में तो आ नहीं रहे, कैसे करोगे. 

हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरे पर रणदीप सुरेजवाला का बड़ा बयान, 'तीन तो हम हैं, चौथा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget