एक्सप्लोरर

AAP ने हरियाणा में उतारे उम्मीदवार तो अनिल विज बोले, 'कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने...'

Anil Vij on AAP Candidate List: हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने 20 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. अब इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. इससे राज्य की सियासत में उबाल आ गया है. दोनों दल गठबंधन की बातचीत की मेज पर तो आए लेकिन किसी नतीजे तक नहीं पहुंचे. आप ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए. जिन 20 सीटों पर आप ने उम्मीदवारों की घोषणा की उसमें से 11 पर कांग्रेस पहले ही कैंडिडेट दे चुकी थी. इस तरह से हरियाणा में दोनों दलों में गठबंधन नहीं हो पाया.

अब इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर चुटकी ली है. हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और सीनियर नेता अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पहले तो एक दूसरे से मिलकर लड़ना चाह रहे थे. लेकिन आज पता लगा कि आप ने कांग्रेस पार्टी को ठेंगा दिखा दिया है और उन्होंने अपनी लिस्ट जारी कर दी.

वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी में भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी भ्रष्टाचार के दलदल से फंसी हुई है. कांग्रेस भी भ्रष्टाचार की दलदल में है. दोनों पार्टियां न तो प्रदेश का भला कर सकती हैं और न देश का भला कर सकती हैं.

सीएम सैनी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा, "ये आम आदमी की पार्टी नहीं अकेले आदमी की पार्टी है. भ्रष्टाचार के अंदर ये जेलों में पड़े हैं. जेलों के अंदर कोई आ रहा है, कोई जा रहा है." उन्होंने आगे कहा, "यही हालात कांग्रेस की है. ये भ्रष्टाचार को गति से बढ़ाने वाले लोग हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश के अंदर विकास को गति देती है."

वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद कहा कि हमारा मकसद बीजेपी के दस सालों  के कुशासन को उखाड़ फेंकना है. आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी राज्य में सरकार बनाने के लिए लड़ाई लड़ रही है. उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी आज शाम तक जारी हो सकती है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी इस देश की और राज्य की व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ रही है. हमने एक समय सीमा तक इंतजार किया, लेकिन अब चुनाव में समय नहीं बचा है. हमारी तैयारी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है. जल्द ही हम और सूची जारी करेंगे. पार्टी हाईकमान आगे जो निर्देश देगा, उसके अनुसार हम चुनाव प्रचार में आगे बढ़ेगे. गठबंधन से जुड़ा हुआ विषय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का है.

हरियाणा में BJP को एक और झटका, चौधरी देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह का इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
DU के प्रोफेसर्स नहीं बन सकते प्रोटेस्ट का हिस्सा, एडवाइजरी पर भड़के दीपेंदर हुड्डा, बोले- 'शर्म आनी चाहिए'
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget