एक्सप्लोरर

हरियाणा में BJP को एक और झटका, चौधरी देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह का इस्तीफा

Chhatrapal Singh Resigned: हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई नेता खफा हो गए हैं और पार्टी को अलविदा बोल रहे हैं. इसी कड़ी में छत्रपाल सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की लिस्ट जारी होने के बाद से ही पार्टी में भूचाल आ गया है. इसी क्रम में हरियाणा में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह ने अपने इस्तीफे में पार्टी में अपनी उपेक्षा के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि 10 साल के दौरान पार्टी में उन्हें सम्मान नहीं मिला. हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई नेता खफा हो गए हैं और पार्टी को अलविदा बोल रहे हैं.

छत्रपाल सिंह ने चौधरी देवीलाल को हराया था
 
छत्रपाल सिंह साल 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे. घिराय विधानसभा हल्का जब होता था तो वहां से वो दो बार कांग्रेस के विधायक बने थे. छत्रपाल सिंह उस वक्त काफी सुर्खियों में आ गए थे जब उन्होंने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को चुनाव में हराया था.

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद से पार्टी में घमासान

बता दें कि जब से बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, इसके बाद से ही बीजेपी में घमासान मचा है. प्रदेश सरकार में मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला और विधायक लक्ष्मण दास नापा, हरियाणा बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर मंडी, नवीन गोयल, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य समेत कई नेताओं ने टिकट कटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पहले ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं. 

हरियाणा में बीजेपी ने बुधवार (4 सितंबर) को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इनमें 25 नए चेहरों को टिकट मिला है और 9 विधायकों के टिकट काटे गए हैं. 

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है. हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा. नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में लिस्ट जारी होते ही AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता का बड़ा ऐलान, 'सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget