एक्सप्लोरर

Gujarat: राज ठाकरे ने सरदार पटेल और मोरारजी देसाई को बताया 'एंटी-मराठी', भड़के गुजरात के कांग्रेस-AAP नेता

Gujarat News: राज ठाकरे ने ठाणे में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बिहार के लोगों को गुजरात से भगाया गया था, तब कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बना. सरदार पटेल और मोरारजी देसाई को एंटी-मराठी बताया.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद गुजरात की राजनीति में घमासान मच गया है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और पाटीदार समुदाय के प्रमुख नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा की है. ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गुजरात में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

ठाकरे ने शुक्रवार को ठाणे जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि जब बिहार के प्रवासियों को गुजरात से भगाया गया था, तब यह कोई राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बना. उन्होंने सरदार पटेल और मोरारजी देसाई को "एंटी-मराठी" बताया, जिससे गुजरात के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नाराजगी फैल गई.

कांग्रेस ने बताया 'गुजरात का अपमान'

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सरदार साहब पर टिप्पणी करना सूरज के सामने धूल फेंकने जैसा है. अगर आप गुजरात की धरती पर राजनीति करोगे, तो जवाब भी मिलेगा." उन्होंने ठाकरे के बयानों को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह गुजरात और उसकी विरासत का अपमान है.

AAP ने दर्ज करवाई आपत्ति, FIR की मांग

AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने भी ठाकरे को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि ठाकरे न सिर्फ गुजरातियों बल्कि पूरे देश के नायक सरदार पटेल का अपमान कर रहे हैं. गढ़वी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल से ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

उन्होंने कहा, "सरदार पटेल ने 565 रियासतों को जोड़कर एक भारत बनाया था. उनका अपमान करके कोई भी नेता देशभक्त नहीं कहलाया जा सकता."

पाटीदार नेता भी हुए नाराज

पाटीदार नेता मनोज पनारा ने मोरबी में पुलिस को एक लिखित याचिका सौंपकर ठाकरे पर देशद्रोह का केस दर्ज करने और उनके गुजरात में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा, "सरदार पटेल और मोरारजी देसाई पर की गई टिप्पणियों को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. यह सिर्फ राजनीतिक बयान नहीं बल्कि राष्ट्रीय गौरव का अपमान है."

सरदार पटेल ग्रुप के अध्यक्ष लालजी पटेल और पाटीदार युवा संघ के नेता अल्पेश कथीरिया ने भी ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है. लालजी पटेल ने आरोप लगाया कि ठाकरे हमेशा से एंटी-गुजराती मानसिकता से राजनीति करते रहे हैं और इस रवैये से वे कभी भी राष्ट्रीय नेता नहीं बन सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget