एक्सप्लोरर

गुजरात: CRPF जवान ने की महिला ASI की हत्या, फिर उसी थाने में किया सरेंडर जिस थाने में थी तैनात, जानें- पूरा मामला

Ahmedabad News: गुजरात के कच्छ जिले में CRPF जवान दिलीप डांगाचिया ने अपनी लिव-इन पार्टनर और ASI अरुणा जाडव की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी ने शनिवार सुबह थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर लिया.

कभी कभी जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया जाता है वही इंसान सबसे बड़ा धोखेबाज साबित हो जाता है. गुजरात के कच्छ जिले में कुछ ऐसा ही हुआ, जहां एक महिला पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है. 

अनजर थाने में ASI पद पर तैनात अरुणा नातू जाडव (Aruna Natu Jadav) की हत्या उनके लिव-इन पार्टनर और CRPF कांस्टेबल दिलीप डांगा‍चिया ने ही कर दी. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, ये घटना शुक्रवार (18 जुलाई) रात की है. दिलचस्प बात यह रही कि आरोपी खुद उसी थाने पहुंचा जहां महिला अधिकारी तैनात थीं और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

घटना की रात क्या हुआ था?

घटना शुक्रवार (18 जुलाई) रात अनजर में स्थित उनके घर की है. पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे अरुणा और दिलीप के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. बहस इतनी बढ़ गई कि दिलीप ने गुस्से में आकर अरुणा का गला घोंट दिया और मौके पर ही उसकी जान ले ली.

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, हत्या पर खत्म

अनजर डिविजन के डिप्टी एसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि अरुणा और दिलीप की मुलाकात 2021 में इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी. दोनों पिछले कुछ समय से एक साथ रह रहे थे. पुलिस ने यह भी बताया कि यह पूरा मामला शनिवार (19 जुलाई) सुबह सामने आया जब आरोपी दिलीप स्वयं अनजर थाने पहुंचा और ड्यूटी पर मौजूद अफसर को हत्या की जानकारी दी.

अब जांच में जुटी पुलिस

दिलीप डांगाचिया के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है. वहीं, महिला अधिकारी की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.


बता दें कि अरुणा जाडव अनजर पुलिस स्टेशन में ASI के पद पर तैनात थीं. वहीं आरोपी दिलीप डांगाचिया एक CRPF कांस्टेबल है और अरुणा का लिव-इन पार्टनर था. दिलीप ने अरुणा की शुक्रवार रात 10 बजे के करीब कहा सुनी और झगड़े के बाद गला घोंटकर हत्या कर दिया और खुद सरेंडर कर दिया. अब मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
अहमदाबाद का मौसम: सूरत में बारिश का रेड अलर्ट, फैक्ट्रियां बंद
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
पति के ऑस्ट्रेलिया में होने का रचा ड्रामा, जामनगर में दफन मिला शव
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget