एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election: गुजरात में कांग्रेस ने की ये बड़ी घोषणा, 15 सितंबर को जारी होगी उम्मीदवारों की पहली सूची

Gujarat Election 2022: गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर कांग्रेस ने ये घोषणा की है कि, उम्मीदवारों की पहली सूची 15 सितंबर को जारी की जाएगी.

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत 5 सितंबर से करेगी और उम्मीदवारों की पहली सूची 15 सितंबर को जारी की जाएगी. पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर कहा, "बीजेपी सरकार के खिलाफ स्पष्ट सत्ता विरोधी लहर है, लोग बदलाव चाहते हैं. कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और हम जीतेंगे." राजस्थान के मुख्यमंत्री और गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने पार्टी के घोषणापत्र में शामिल कुछ वादों को साझा किया और कहा, "अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह पुरानी पेंशन योजना को लागू करेगी, कृषि उपभोक्ताओं को दिन के समय बिजली देगी, और शहरी क्षेत्रों में हम इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करेंगे."

क्या बोले सीएम अशोक गहलोत
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की स्थापना करेगी, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के राजस्थान मॉडल के तहत ऑर्गन ट्रांसप्लांट, मेजर ऑपरेशन समेत सभी स्वास्थ्य सेवाओं को कवर किया जाएगा और नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी. कांग्रेस ने किसानों और संबंधित क्षेत्रों के लिए अलग कृषि बजट लाने का भी वादा किया है.

Gujarat Politics: 'आप' के गुजरात में किए वादे को सीएम गहलोत ने बताया 'भ्रामक', बोले- मतदाता नहीं करेंगे विश्वास

कांग्रेस ने गुजरात में स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्क्रीनिंग कमेटी गठित की. गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. गुजरात चुनाव के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष रमेश चेन्निथला होंगे. इनके अलावा शिवाजीराव मोगे और जय किशन इसके सदस्य होंगे. कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, विधायक दल के नेता सुखराम राठवा और राज्य का सह-प्रभार देख रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव इस स्क्रीनिंग कमेटी के पदेन सदस्य होंगे.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Assembly Election: कांग्रेस ने गुजरात के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, रमेश चेन्निथला होंगे अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget