एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: 'आप' के गुजरात में किए वादे को सीएम गहलोत ने बताया 'भ्रामक', बोले- मतदाता नहीं करेंगे विश्वास

Gujarat Election: गुजरात में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए वादे को सीएम अशोक गहलोत ने 'भ्रामक' बताया है. सीएम गहलोत ने 'आप' पर निशाना साधते हुए कहा कि, गुजरात के लोग उनमें नहीं फंसेंगे.

Gujarat Assembly Election: राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशेाक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा गुजरात के मतदाताओं से किये गये वादे ‘‘भ्रामक’’ हैं और राज्य के लोग उनमें नहीं फंसेंगे. गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ कांग्रेस पर्यवेक्षक गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यालयों से महात्मा गांधी की तस्वीरें हटाकर उनका अपमान करने वाली पार्टी अब राष्ट्रपिता के गृह-राज्य में चुनाव प्रचार कर रही है.

सीएम अशोक गहलोत ने आप पर साधा निशाना
इस साल के आखिर तक होने वाले इस चुनाव में आप के पदार्पण को कमतर दिखाने का प्रयास करते हुए कांग्रेस नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के लोग अरविंद केजरीवाल की पार्टी की चुनावपूर्व ‘गारंटी’ पर भरोसा नहीं करेंगे. अपनी पार्टी के चुनाव जीतने का भरोसा व्यक्त करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘ वैसे तो कांग्रेस (इस राज्य में) 27 सालों से सत्ता से बाहर है लेकिन हमारे कार्यकर्ता हमेशा लोगों के साथ रहे हैं और उन्होंने इस दौरान उनके मुद्दे उठाये हैं.’’

Gujarat Politics: क्या वजुभाई वाला को गुजरात की चुनावी राजनीति में वापस लाने पर विचार कर रही है बीजेपी?

गुजरात में आप के वादों को बताया 'भ्रामक'
उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात के लोग कुछ अवसरवादियों के ‘‘भ्रामक’’ चुनावी वादों पर भरोसा नहीं करेंगे.’’ उन्होंने ऐसा कहते हुए आप का नाम नहीं लिया. वह पार्टी विधायकों, पदाधिकारियों एवं प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. गहलोत के साथ कांग्रेस महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल भी थे.

गुजरात में इस साल के अंत में है चुनाव
बता दें, गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव है. इसको लेकर तमाम पार्टियां अब गुजरात में सक्रीय हो गई हैं. कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर आये थे. इस दौरान सीएम केजरीवाल ने गुजरात के लोगों से कई वादे किये. इसपर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निशाना साधा है. सीएम गहलोत ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि, गुजरात में आप द्वारा किए गए वादे पर कोई यकीन नहीं करेगा. सीएम गहलोत ने आप के वादे को 'भ्रामक' बताया है.

ये भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Gujarat Visit: सीएम केजरीवाल का गुजरात सरकार पर निशाना, महाव्यापम घोटाला होने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget