एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: उत्तर गुजरात में बीजेपी की तुलना में कांग्रेस कितनी मजबूत? यहां की 32 सीटों पर किसका चलेगा 'जादू'

Gujarat Election: गुजरात में कांग्रेस ने पिछले दो विधानसभा चुनावों में उत्तरी क्षेत्र में बीजेपी की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है. 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की कोशिश बढ़त बनाकर रखने की है.

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस ने गुजरात में पिछले दो विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य के उत्तरी क्षेत्र में बीजेपी से बेहतर प्रदर्शन किया है जहां से कुल 32 सीटें आती हैं. विपक्षी दल 2022 में भी अपनी बढ़त बनाये रखना चाहेगा और कुछ कारक इसके पक्ष में हैं. इस क्षेत्र में वोट पांच दिसंबर को दूसरे चरण में डाले जाएंगे जब 182 सदस्यीय विधानसभा की शेष 93 सीटों के लिए मतदान होगा.

क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक?
राजनीतिक विश्लेषकों ने कहा कि डेयरी सहकारी नेता एवं पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी की गिरफ्तारी के कारण बीजेपी को कुछ क्षेत्रों में बगावत का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रमुख अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), चौधरी समुदाय के बीच नाराजगी का अंदेशा है. उन्होंने कहा कि साथ ही स्थानीय जाति समीकरण और उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया के अंतिम परिणाम में एक प्रमुख भूमिका निभाने की संभावना है.

क्षेत्र के छह जिलों - बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली और गांधीनगर - में फैली 32 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 2012 और 2017 दोनों चुनावों में 17 सीटों पर जीत हासिल की थी. दूसरी ओर, बीजेपी क्रमशः 2012 और 2017 में 15 और 14 विधानसभा क्षेत्रों में विजयी हुई थी. पिछले चुनाव में, एक सीट (सुरक्षित वडगाम) निर्दलीय उम्मीदवार जिग्नेश मेवाणी के खाते में गई थी, जिन्हें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था.

मौजूदा विधायकों पर भरोसा
विपक्षी दल ने इस क्षेत्र में अपने अधिकांश मौजूदा विधायकों पर भरोसा जताया है और उनमें से 11 को फिर से टिकट दिया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ने अपने 14 मौजूदा विधायकों में से केवल छह को टिकट दिया है और बाकी विधानसभा क्षेत्रों में नए उम्मीदवारों को मौका दिया है. दोनों पार्टियों ने स्थानीय जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पाटीदार और कोली समुदायों के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.

क्या मानते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर गुजरात में बहुत अधिक प्रभाव डालने की संभावना नहीं है. उनका मानना है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है. उनका मानना है कि दक्षिण गुजरात के सूरत और सौराष्ट्र क्षेत्र में कुछ सीटों के चुनाव परिणाम में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप संभावित रूप से प्रभाव डाल सकती है.

राजनीतिक विश्लेषक दिलीप गोहिल ने कहा, ‘‘बीजेपी ने 2002 के चुनावों में मध्य और उत्तर गुजरात क्षेत्रों में चुनावी बढ़त हासिल की. हालांकि, 2012 तक, कांग्रेस उत्तर गुजरात में अपनी खोई जमीन में से काफी कुछ वापस हासिल करने और पांच साल बाद इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही.’’

विश्लेषकों और सामाजिक समूह के सदस्यों के अनुसार, 800 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के मामले में सहकारी नेता विपुल चौधरी की गिरफ्तारी ने उनके समुदाय के लोगों को नाराज कर दिया है. बनासकांठा जिले और मेहसाणा के कुछ हिस्सों में मतदाताओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा इस समुदाय से है.

दूधसागर डेयरी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी पर सहकारी संस्था का अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप हैं. पूर्व मंत्री के चुनाव से पहले आप में शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. दूधसागर डेयरी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं अरबुदा सेना से जुड़े मोगाजी चौधरी ने कहा कि सामाजिक समूह के सदस्य अपनी पसंद के अनुसार अपना वोट डालेंगे और उन्हें कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है. मोगाजी चौधरी ने कहा, 'वे मतदान के दौरान उम्मीदवारों और स्थानीय मुद्दों जैसे कारकों पर विचार करेंगे.'

उन्होंने कहा, 'विपुल चौधरी के साथ जो हुआ, उसे लेकर समुदाय के लोगों में गुस्सा है, लेकिन अर्बुदा सेना ने गैर-राजनीतिक रहने का फैसला किया है.’’ बनासकांठा की दीसा जैसी कुछ विधानसभा सीटों पर बीजेपी को बगावत का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: दानीलिम्डा सीट पर कभी नहीं खिला कमल, प्रतिष्ठा की लड़ाई में क्या ढह जाएगा कांग्रेस का किला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, संदिग्ध आतंकियों को दबोचा, बड़ी साजिश की थी तैयारी
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, भिखाभाई रबारी को दिया टिकट
Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget