एक्सप्लोरर

Election 2022: चुनाव आयोग ने क्यों नहीं किया हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात विधानसभा चुनावों का एलान? खुद बताई ये वजह

केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया. लोगो यह उम्मीद लगा रहे हैं कि दीपावली बाद गुजरात के विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है.

Assembly Election 2022: केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केवल हिमाचल प्रदेश के लिए चुनावों की घोषणा की है. सूत्रों की माने तो गुजरात की चुनाव तारीख का ऐलान दीपावली के बाद होने की उम्मीद जताई जा रही है. आमतौर पर दोनों राज्यों में चुनाव नतीजे एक ही समय आते हैं. चुनाव आयोग की बहुप्रतीक्षित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल के साथ गुजरात के विधानसभा चुनाव के एलान की भी उम्मीद जताई जा रही थी.

हालांकि आयोग ने गुजरात चुनाव की घोषणा नहीं की. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने गुजरात को लेकर कहा कि कई राज्यों में चुनावों की घोषणा से कुछ के परिणामों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, वहीं आचार संहिता की अवधि भी लंबी हो जाती है.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा?
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इसमें किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया गया है. दोनों राज्यों की विधानसभाओं की समाप्ति के बीच 40 दिनों का अंतर है. नियमों के अनुसार यह कम से कम 30 दिन होना चाहिए ताकि एक परिणाम दूसरे को प्रभावित न करे. उन्होंने बताया कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल फरवरी में और हिमाचल प्रदेश का कार्यकाल जनवरी में समाप्त होता है.

चुनाव आयोग ने हिमाचल की घोषणा पहले करने की वजह बताते हुए कहा कि मौसम वहां एक कारण है. आयोग ऊपरी इलाकों में हिमपात शुरू होने से पहले हिमाचल चुनाव कराना चाहता है. इसके लिए चुनाव आयोग ने कई संस्थाओं से परामर्श भी किया है. राजीव कुमार ने कहा कि दोनों राज्यों की काउंटिंग एक साथ में होगी या नहीं ये गुजरात की घोषणा के साथ बताया जाएगा.

Gujarat Election: आप सांसद राघव चड्ढा ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा, AAP के जीत की कामना की

आठ को आ सकते हैं  दोनों राज्यों के नतीजे
सूत्रों के मुताबिक 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात के नतीजे भी आ सकते हैं. संभावना है कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएं. गौरतलब है कि 2017 में दोनों राज्यों में चुनाव नवंबर में हुआ था और दिसंबर में एक साथ चुनाव परिणाम आए थे. गुजरात में दो चरणों में वोटिंग हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
LIVE: बांकीपुर सीट पर वोटिंग थर्ड डिवीजन से होगा पास! 33% का आंकड़ा पार
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
भूकंप के झटके से हिला अहमदाबाद, इतनी थी तीव्रता, सहम गए लोग
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक! WhatsApp पर वायरल
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अब तक 31 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget