गुजरात के मंत्री के बेटे से पूछताछ करने वाली महिला कॉन्सटेबल ने दिया इस्तीफा, कहा- माफी मांगने की बजाय...
संगीता यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री के बेटे से माफी मांगने की बजाय इस्तीफा देना ही ठीक समझा. लोगों से मिले समर्थन के लिए उन्होंने शुक्रिया कहा है.

नई दिल्ली: गुजरात की महिला कॉन्सटेबल संगीता यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि एक मंत्री के बेटे से माफी मांगने के बजाय नौकरी से इस्तीफा देने ही उचित समझा. बता दें कि महिला कॉन्सटेबल ने गुजरात के मंत्री के बेटे से सवाल कर दिया था, जिसके बाद मंत्री की शिकायत संगीता यादव के ऊपर जांच बिठा दिया गया. मंत्री ने अपनी शिकायत में कहा कि महिला कॉन्सटेबल ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की.
संगीता यादव ने ट्वीट करते हुए कहा, “मैंने एक मंत्री के बेटे से माफी मांगने के बजाय नौकरी से इस्तीफा देना उचित समझा, आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया.’’
मैने एक मंत्री के बेटे से माँफी माँगने के बजाय नौकरी से इस्तीफा देना उचित समझा, आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया। pic.twitter.com/sYgTU9LNcC
— Sunita Yadav (@Sunita_Yadav123) July 12, 2020
क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे से जुड़ा हुआ है. शुक्रवार की रात गुजरात के स्वास्थ्य राज्यमंत्री कुमार कानानी के कुछ समर्थक बिना मास्क लगाए घूम रहे थे. ये देख संगीता यादव ने उन्हें रोक लिया. बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों ने उन्होंने सवाल कर दिया कि इतनी रात को वे क्यों घूम रहे हैं.
महिला कॉन्सटेबल के ये सवाल मंत्री के समर्थकों को चुभ गए. इसके बाद उन लोगों ने मंत्री के बेटे को फोन लगा दिया. इसके बाद मंत्री का बेटा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गया. जिस गाड़ी से मंत्री का बेटा वहां पहुंचा वो विधायक का ही था, क्योंकि उस पर नाम और पद लिखा था.
पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला कॉन्सटेबल अपने फर्ज निभा रही हैं. हालांकि, इस पूरे मामले पर विधायक का आरोप है कि संगीता यादव ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की. इसके बाद पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिए गए. कहा जा रहा है कि सिस्टम से तंग आकर संगीता यादव ने इस्तीफा दे दिया.
विकास दुबे कांड की आड़ में राजनीति न करे यूपी सरकार, तथ्यों के आधार पर हो कार्रवाई- मायावती

























