एक्सप्लोरर

गोरखपुर: 20 ब्‍लॉक में आज होगा नामांकन, भाजपा ने इन वीआईपी कैंडीडेट्स पर लगाया दांव

गोरखपुर के 20 ब्‍लाक में कुल 1700 क्षेत्र पंचायत सदस्‍य मतों का प्रयोग कर ब्‍लाक प्रमुख चुनेंगे. भाजपा ने 20 में से कई ब्‍लाक प्रमुख सीटों पर वीआईपी कैंडीडेट को मैदान में उतारा है.

गोरखपुरः जिला पंचायत अध्‍यक्ष के चुनाव के बाद ब्‍लाक प्रमुख के चुनाव की भी घोषणा हो गई है. गोरखपुर के 20 ब्‍लाक में कुल 1700 क्षेत्र पंचायत सदस्‍य मतों का प्रयोग कर ब्‍लाक प्रमुख चुनेंगे. भाजपा ने जिला पंचायत अध्‍यक्ष चुनाव में दमदारी के साथ 75 में से 67 सीटों पर कब्‍जा करने के बाद ब्‍लाक प्रमुख चुनाव में भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. भाजपा ने 20 में से कई ब्‍लाक प्रमुख सीटों पर वीआईपी कैंडीडेट को मैदान में उतारा है.  

गोरखपुर में ब्‍लाक प्रमुख चुनाव में भी भाजपा पूरे दमदारी के साथ उतर रही है. भाजपा ने जहां 20 सीटों पर प्रत्‍याशी की घोषणा कर दी है. तो वहीं सपा ने प्रत्‍याशियों के ऊपर दबाव के डर से नाम उजागर नहीं किया है. उन्‍हें डर है कि कहीं प्रत्‍याशियों के ऊपर दबाव न बनाया जाए. गोरखपुर में 20 ब्‍लाक में 1700 क्षेत्र पंचायत सदस्‍य मत का प्रयोग करेंगे. गोरखपुर के कैम्पियरगंज में सर्वाधिक 109 क्षेत्र पंचायत सदस्‍य हैं. तो वहीं दूसरे नंबर पर उरुवा में 101 सदस्‍य हैं.

8 जुलाई को नामांकन के एक दिन पहले ही भाजपा ने सभी 20 ब्‍लाकों से प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है. इनमें कई वीआईपी कैंडीडेट को पर भी भाजपा ने दांव आजमाया है. इस लिस्‍ट में पहला वीआईपी नाम- कौडीराम महिला सीट से पूर्व विधायक रहे अंबिका सिंह की बहू और भाजपा के गोरखपुर के ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक विपिन सिंह की धर्मपत्‍नी है.

भाजपा की वीआईपी लिस्‍ट में दूसरा नाम- शशि प्रताप सिंह का है. शशि प्रताप सिंह गोरखपुर के भाजपा जिलाध्‍यक्ष युधिष्ठिर सिंह के पुत्र हैं. भाजपा ने इन्‍हें पाली ब्‍लाक अनारक्षित सीट से ब्‍लाक प्रमुख का प्रत्‍याशी घोषित किया है. इसी सूची में तीसरा नाम- बीज प्रमाणिक बोर्ड के उपाध्‍यक्ष राधेश्‍याम सिंह की बहू रेखा सिंह का भी है. भाजपा ने उन्‍हें भटहट ब्‍लाक अन्‍य पिछड़ा वर्ग महिला सीट से टिकट दिया है.

चौथा नाम- गोरखपुर की खजनी सीट से भाजपा के विधायक संत प्रसाद की बहू शांति बेलदार को भाजपा ने उरुवा अनुस‍ूचित जाति महिला सीट से ब्‍लाक प्रमुख का प्रत्‍याशी बनाया है. पांचवां नाम- भाजपा ने खजनी महिला सीट से अंशू सिंह पत्‍नी स्‍व. सुरेन्‍द्र बहादुर सिंह को प्रत्‍याशी बनाया है. अंशु सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्‍यक्ष गुलाब सिंह की बहू हैं. सहजनवां अनुसूचित जाति सीट से कवलदीप चौहान (बेलदार) को सहजनवां से प्रत्‍याशी घोषित किया है.

भाजपा ने जंगल कौडि़या ब्‍लाक अन्‍य पिछड़ा वर्ग सीट से बृजेश यादव को प्रत्‍याशी घोषित किया है. ये निर्वतमान ब्‍लाक प्रमुख हैं. साल 2012 में कैम्पियरंगज विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्‍य हैं. भाजपा ने अश्विनी जायसवाल को कैम्पियरगंज अनारक्षित सीट से ब्‍लाक प्रमुख का टिकट  दिया है. इनके पिता ओम प्रकाश जायसवाल भाजपा के सक्रिय सदस्‍य और विधायक के राजनीतिक सलाहकार हैं.

भाजपा ने सुनीता सिंह को भरोहिया अन्‍य पिछड़ा वर्ग महिला सीट से प्रत्‍याशी घोषित किया है. सुनीता सिंह पत्‍नी संजय सिंह मानीराम से कई बार भाजपा प्रत्‍याशी रहे शम्‍भूशरण चौधरी के छोटे भाई सुरेन्‍द्र सिंह की पुत्रवधु हैं. भाजपा ने पिपराइच अन्‍य पिछड़ा वर्ग सीट से जर्नादन जायसवाल को टिकट दिया है. सरदारनगर ब्‍लाक अनारक्षित सीट से श्रीम‍ती शशि कला यादव को भाजपा ने प्रत्‍याशी बनाया है.

खोराबार अन्‍य पिछड़ा वर्ग सीट से शिव प्रसाद जायसवाल को भाजपा ने टिकट दिया है. गगहा अनारक्षित सीट से शिवाजी चन्‍द, गोला से कुशमावती देवी पत्‍नी उमा, चरगावां अनारक्षित सीट से वंदना सिंह पत्‍नी रणविजय सिंह, पिपरौली अनारक्षित सीट से अनारक्षित सीट पर दिलीप कुमार यादव, बड़हलगंज अनारक्षित सीट पर राजीव पाण्‍डेय, ब्रह्मपुर अन्‍य पिछड़ा वर्ग सीट पर सुमन पत्‍नी मानवेन्‍द्र कुमार यादव, बेलघाट महिला सीट से पूजा सिंह पत्‍नी सूर्य प्रकाश‍ सिंह कौशिक, बांसगांव से अनसूचित जाति महिला सीट लालमती पत्‍नी निर्भय को टिकट मिला है.    

गोरखपुर के डीपीआरओ (जिला पंचायत राज्‍य अधिकारी) हिमांशु शेखर ने बताया कि गोरखपुर की भरोहिया सीट पर सबसे कम 57 क्षेत्र पंचायत सदस्‍य है. वहीं बांसगांव में 78, बड़हलगंज में 91, बेलघाट में 98, भटहट में 94, ब्रह्मपुर में 97, चरगांवा में 81, गगहा में 93, गोला में 69, जंगल कौडि़या में 61, कौड़ीराम में 88, खजनी में 98, खोराबार में 74, पाली में 72, पिपराइच में 87, पिपरौली में 96, सहजनवां में 76 और सरदारनगर में 80 क्षेत्र पंचायत सदस्‍य हैं.

हिमांशु शेखर ने बताया कि 8 जुलाई को नामांकन और 9 जुलाई को पर्चा वापसी होगी. इसके बाद 10 जुलाई को मतदान के बाद काउंटिंग कर रिजल्‍द भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा. सभी ब्‍लाकों पर नामांकन दाखिल होगा. मतदान और परिणाम की घोषणा भी ब्‍लाक पर ही होगी. उन्‍होंने बताया कि जो भी प्रत्‍याशी नामांकन पत्र खरीदना चाहते हैं उन्‍हें ब्‍लाक पर नामांकन पत्र बिक्री के लिए उपलब्‍ध है. इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget