एक्सप्लोरर

गाजियाबाद में Air Pollution फैलाने वालों पर कार्रवाई, अब तक 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगा

Ghaziabad Air Pollution: गाजियाबाद नगर निगम समेत शॉपिंग मॉल और अस्पताल जैसे 17 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया है, जो प्रदूषण फैला रहे थे.

Air Pollution: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए क्रमिक प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (जीआरएपी) उपायों के तहत जुर्माना लगाया जा रहा है. जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिला अधिकारी आरके सिंह ने अब तक 1.03 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. गाजियाबाद नगर निगम समेत शॉपिंग मॉल और अस्पताल जैसे 17 प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया है, जो प्रदूषण फैला रहे थे.

अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उसके आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) द्वारा गठित एक समिति के आदेशों का पालन कर रहा है. बता दें कि दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए CAQM ने अगले आदेश तक सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को भौतिक रूप से बंद करने का आदेश दिया है. 

एक्शन में CAQM
इसके साथ ही आयोग ने दिल्ली में आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले ट्रकों को छोड़कर बाकि सभी ट्रकों की एंट्री पर 21 नवंबर तक के लिए रोक लगा दी है. CAQM ने रेलवे, मेट्रो, हवाई अड्डे और राष्ट्रीय सुरक्षा/रक्षा से संबंधित परियोजनाओं को छोड़कर सभी निर्माण गतिविधियों को भी 21 नवंबर तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है. 

CAQM ने NCR की राज्य सरकारों (दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) को 21 नवंबर तक कम से कम 50% कर्मचारियों को घर से काम (WFH) करने की अनुमति देने की सलाह दी. 

CAQM ने अपने निर्देश में कहा कि 'दिल्ली एनसीआर में निजी फर्मों को भी कम से कम 50% कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.' 

दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा
गौरतलब है दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. मंगलवार को दिल्ली में 396, नोएडा में 382 और गाजियाबाद में 349 AQI रहा. एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें-

Ration At Doorstep Scheme: अब इस राज्य में घर बैठे मिलेगा राशन, 10 करोड़ लोगों को होगा फायदा

SC on Community Kitchen: सामुदायिक रसोई बनाने पर SC सख्त, कहा- लोगों को भुखमरी से बचाना एक सरकार का कर्तव्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए मजदूर, 8 की मौत
राजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए मजदूर, 8 की मौत
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
मेरठ में पत्नी से तंग आकर BJP नेता के बेटे ने खाया जहर, पिता को आया हार्ट अटैक
मेरठ में पत्नी से तंग आकर BJP नेता के बेटे ने खाया जहर, पिता को आया हार्ट अटैक
KGMU धर्मांतरण केस की पीड़ित डॉक्टर बोली-'कलमा न पढ़ने पर पीटा, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई'
KGMU धर्मांतरण केस की पीड़ित डॉक्टर बोली-'कलमा न पढ़ने पर पीटा, नशीली कोल्डड्रिंक पिलाई'

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'ये अहंकार, लालसा', CJP के सौरव दास ने BJP को लेकर अब क्या कहा?
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
Embed widget