एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2022: 31 अगस्त को रवि योग में मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, 19 साल बाद बना यह शुभ संयोग

देशभर में आने वाली 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. गणेश उत्सव मनाने के लिए लोगों में भारी उत्साह है. इस गणेश चतुर्थी पर 19 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है.

Bundi News: कोरोना काल के बाद उत्साह के साथ इस बार गणेश महोत्सव मनाया जाएगा. गणेश उत्सव मनाने के लिए लोगों में भारी उत्साह है. इस बार उत्साह ही नही योग भी शुभ है. यानी गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) बुधवार को आने के साथ ही रवि योग में मनाई जाएगी. गणेश महोत्सव चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक 10 दिन तक चलेगा. 9 सितम्बर अनन्त चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ यह पूरा हो जाएगा. इस दिन घरों, मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों में मिट्टी के गणपति की स्थापना पूजा अर्चना की जाएगी. बता दे कि वर्ष 2003 में भी 31 अगस्त को तारीख, चित्रा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बना था. इसी दिन गणेश स्थापना की गई थी और ठीक 19 साल बाद 31 अगस्त का संयोग बना है. 

2003 में बना था शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्य पं. ज्योति शंकर ने बताया कि 30 अगस्त को चतुर्थी तिथि दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 31 अगस्त दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी. इसके साथ ही चित्रा नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा और शुक्ल योग रात्रि 10 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. मध्याह्न व्यापिनी चतुर्थी होने से इसी दिन गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. इस दिन बुधवार का विशेष संयोग भी प्राप्त होगा. वर्ष 2003 में भी 31 अगस्त को तारीख, चित्रा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बना था.

Rajasthan Kusum Yojana: किसानों के वरदान है राजस्थान सरकार की ये योजना, जानिए कैसे करें आवेदन

ग्रह नक्षत्रों का संयोग, यह रहेगा शुभ मुहूर्त
पंडित ज्योति शंकर ने बताया कि इस दिन 4 ग्रह अपनी राशि में रहेंगे. सूर्य स्व राशि सिंह में, बुध कन्या राशि में, गुरु मीन राशि में, शनि मकर राशि में होंगे. इसके साथ शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करके सूर्य के साथ युति करेंगे. चंद्रमा बुध की राशि कन्या से दोपहर बाद बदलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सम्पूर्ण अहोरात्र रवि योग का विशेष संयोग भी बनेगा. गणपति का जन्म मध्याह्न काल में होने से दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 22 मिनट तक स्थापना पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा.

RPSC Assistant Professor: राजस्थान पीएससी ने जारी किया असिस्टेंट प्रोफेसर पदों का इंटरव्यू लेटर, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget