एक्सप्लोरर

Haryana News: गुरुग्राम में एक हेली-हब स्थापित होगा, मिलेंगी हैंगर और मरम्मत की सुविधाएं : दुष्यंत चौटाला

मंगलवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि गुरुग्राम में एक हेली-हब स्थापित किया जाएगा,साथ में हेंगर और मरम्मत की सुविधाएं भी दी जाएंगी, आइये आपको बताते हैं पूरी खबर

Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को कहा कि गुरुग्राम में एक हेली-हब स्थापित किया जाएगा और यह अन्य सेवाओं के साथ हैंगर और मरम्मत की सुविधाएं भी प्रदान करेगा.

हेलीकॉप्टरों के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी

चौटाला ने कहा कि हेली-हब देश में अपनी तरह का पहला होगा जहां हेलीकॉप्टरों के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. एक बयान के अनुसार, चौटाला यहां अपने कार्यालय में नागरिक उड्डयन और ‘टाउन एंड कंट्री प्लानिंग’ जैसे विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. बैठक में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम के अधिकारी भी शामिल हुए.

गुरुग्राम में जिस स्थान पर हेली-हब बनाया जाएगा वह मेट्रो रेल सुविधा के पास होगा

नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार चौटाला के पास है. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में जिस स्थान पर हेली-हब बनाया जाएगा वह मेट्रो रेल सुविधा के पास होगा और नोएडा और भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों के लोग आसानी से वहां पहुंच सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित हेली-हब की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए. बयान में कहा गया है कि हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन हवाईअड्डा परियोजना और रक्षा क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है.

चौटाला ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को भिवानी, नारनौल और पिंजौर हवाई पट्टी के आसपास अतिरिक्त जमीन तलाशने का निर्देश दिया ताकि उड्डयन संबंधी गतिविधियों का विस्तार किया जा सके.

यह भी पढ़ें:-

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना मामलों में रिकॉर्ड 55% की भारी उछाल, 58 हजार से ज्यादा नए केस, ओमिक्रोन का आंकड़ा 2100 के पार

Gold-Silver Prices Today: बुधवार को सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट, जानें क्या है रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget